{"_id":"e469e8a8-5c85-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"today-enjoy-zakir-hussain-tabla-jugalbandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज ले सकते हैं जाकिर हुसैन के तबले का आनंद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आज ले सकते हैं जाकिर हुसैन के तबले का आनंद
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 12 Jan 2013 12:31 PM IST
विज्ञापन
संगीत के कद्रदानों के लिए खुशखबरी है। नेशनल सेंटर ऑफ द परफॉर्मिंग आर्ट्स (एनसीपीए) के सहयोग से 'सिटी इंडिया' 12 जनवरी को दिल्ली के सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम में संगीत महोत्सव आयोजित होने जा रहा है। यह समारोह संगीत की गुरु-शिष्य परंपरा पर आधारित है।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम में प्रख्यात तबला वादक जाकिर हुसैन अपनी प्रस्तुती देंगे। उनके अलावा दर्शक शिवकुमार शर्मा, कौशिकी चक्रवर्ती, आदित्य कल्याणपुर जैसी नामचीन हस्तियों की प्रस्तुतियों का आनंद भी ले सकेंगे। यह कार्यक्रम शाम सात बजे होगा। इस आयोजन में जाकिर हुसैन और आदित्य कल्याणपुर की तबले पर जुगलबंदी के साथ-साथ दर्शक नवीन शर्मा (तबला) और सबीर खान (सारंगी), रवि चार्य (सितार) और श्रावणी चौधरी (शास्त्रीय संगीत) की प्रस्तुतियों का लुत्फ उठा सकेंगे।
विज्ञापन