फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   TMKOC fame Dilip Joshi aka Jethalal under threat 25 men allegedly surround his house

TMKOC: गुंडों की हिट लिस्ट में हैं 'जेठालाल', घर के आस पास बम के साथ देखे गए बदमाश, अब कैसे बचेगी जान?

Sun, 05 Mar 2023 12:38 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 05 Mar 2023 12:38 AM IST
सार

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के जेठालाल पर सीरियल में तो रोज ही मुसीबत आती है पर अब हकीकत में उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसके बार में दिलीप जोशी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा। 

विज्ञापन
TMKOC fame Dilip Joshi aka Jethalal under threat 25 men allegedly surround his house
दिलीप जोशी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नजर आने वाले दिलीप जोशी जो शो में जेठालाल का किरदार निभाते हैं उनके चाहने वालों के लिए बड़ी बुरी खबर सामने आ रही है। अमिताभ और धर्मेंद्र के बाद दिलीप जोशी की जान खतरे में बताई जा रही है। दिलीप जोशी के घर के आस-पास 25 गुंडे इर्द-गिर्द घूमते नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन गुंडों के हाथ में कई खतरनाक हथियार और बम हैं। जैसे ही किसी अनजान शख्स ने यह खबर नागपुर पुलिस कंट्रोल रूम में पहुंचाई वैसे ही पुलिस सकते में आ गई, और दिलीप जोशी को चौकन्ना रहने के लिए कह दिया।
विज्ञापन

एक्शन में नागपुर पुलिस
नागपुर कंट्रोल रूम को 1 फरवरी को एक कॉल आया था जिसमें दावा किया गया था कि 25 लोग हथियारों और बंदूकों से लैस शिवाजी पार्क स्थित दिलीप जोशी के घर के बाहर खड़े हैं। यह वही कॉल थी जिसमें फोन करने वाले ने मुकेश अंबानी, अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र के आवासों पर बम लगाए जाने की चेतावनी भी दी थी। फोन करने वाले ने आगे कहा कि उसने कुछ लोगों को 25 लोगों के बारे में बात करते हुए सुना जो इन गतिविधियों को अंजाम देने के लिए मुंबई पहुंचे हैं।

यह भी पढ़ें: कंगना रणौत ने 'जनरेशन जेड' पर की विवादित टिप्पणी, बोलीं- फोन पर बिताते हैं सारा वक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

TMKOC fame Dilip Joshi aka Jethalal under threat 25 men allegedly surround his house
दिलीप जोशी - फोटो : सोशल मीडिया
नागपुर पुलिस ने दर्ज की शिकायत
इसके बाद, नागपुर कंट्रोल रूम ने शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन को अलर्ट कर दिया और मामले की जांच की जा रही है। फोन करने वाले ने यह भी दावा किया कि उसने कुछ लोगों को बात करते हुए सुना कि ये 25 लोग कई गतिविधियों को अंजाम देने के लिए मुंबई आए हैं। अबतक कि जांच में पता चला है कि यह नंबर कथित तौर पर एक अज्ञात शख्स का है जो नई दिल्ली में एक सिम कार्ड कंपनी में काम करता है। 

यह भी पढ़ें: इस दिन छोटे परदे पर रिलीज होगी फिल्म 'राम सेतु', जानिए रिलीज से पहले क्या बोले अक्षय कुमार
 
विज्ञापन

पहले भी दी गई थी ऐसी जानकारी 
गौरतलब है कि इससे पहले भी एक अनजान शख्स ने कॉल करके मुकेश अंबानी, अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र के घर को बम से उड़ाने की बात कहीं है। जिसके बाद से सुप्रीम कोर्ट  के आदेश पर अंबानी परिवार के सभी सदस्यों को Z+ सिक्योरिटी दी गई है। 

यह भी पढ़ें: जब जासूसी करने पर धर्मेंद्र और अमिताभ पर भड़क गए थे ऋषिकेश मुखर्जी
 

TMKOC fame Dilip Joshi aka Jethalal under threat 25 men allegedly surround his house
दिलीप जोशी - फोटो : सोशल मीडिया
दिलीप जोशी 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जेठालाल का किरदार निभा रहे हैं। यह शो टेलीविजन का काफी पॉपुलर शो है और काफी लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। यह शो हर उम्र के लोगो में अपनी जगह बनाये हुए हैं। 

यह भी पढ़ें: पैपराजी के सामने दिखा जया बच्चन का नया अंदाज, स्माइल देख यूजर्स बोले- अरे यह हंसती भी हैं
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed