फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tinnu Anand Praise prabhas starrer Salaar director Prashanth Neel due to this reason

Tinnu Anand: निर्देशक प्रशांत नील की तारीफ करते नजर आए टीनू आनंद, बोले- खुद रखते हैं निगरानी

Mon, 10 Jul 2023 02:46 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 10 Jul 2023 02:46 PM IST
सार

सालार' पर बात करते हुए प्रशांत नील ने टीनू आनंद से कहा था, 'मैं 'सालार' में आपसे 'अग्निपथ' जैसा रोल चाहता हूं। डायलॉग को लेकर आप फिक्र मत करना'। 

विज्ञापन
Tinnu Anand Praise prabhas starrer Salaar director Prashanth Neel due to this reason
टीनू आनंद-प्रशांत नील - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीते दिनों फिल्म 'सालार' का टीजर रिलीज हुआ। इसमें टीनू आनंद नजर आए। टीजर रिलीज के बाद से ही वह खूब लाइमलाइट में हैं। हर कोई उनकी अदाकारी की तारीफ कर रहा है। बता दें कि फिल्म 'सालार' में प्रभास लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है। हाल ही में टीनू आनंद ने फिल्म के निर्देशक की जमकर तारीफ की है।

विज्ञापन


प्रशांत नील की यह खूबी है खास
टीनू आनंद का कहना है कि बॉलीवुड में जहां निर्देशक एक टेंट के अंदर बैठे रहते हैं और उनके असिस्टेंट मैसेज पहुंचाते हैं। इससे ठीक विपरीत प्रशांत नील खुद क्राउड के बीच से गुजरते हुए हर किसी को यह बताते हैं कि वह उनसे क्या चाहते हैं। यह उनकी सबसे अच्छी खूबी है।
विज्ञापन

Kangana Ranaut: 'ये एडवेंचर का टाइम नहीं है', कंगना रणौत ने फैंस को दी हिमाचाल प्रदेश ना जाने की सलाह
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशांत नील ने रखी यह डिमांड
'सालार' के टीजर में अपने लुक से टीनू आनंद ने एक बार फिर दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ी है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म 'सालार' के निर्देशक प्रशांत नील खुद टीनू आनंद के फैन हैं। 'अग्निपथ' में उन्हें टीनू की एक्टिंग इतनी पसंद आई कि उन्होंने फिल्म 'सालार' में भी उनसे वैसे ही किरदार की डिमांड कर डाली। प्रशांत नील अमिताभ बच्चन की 'अग्निपथ' कई बार देख चुके हैं।
Sanjay Dutt: एक और पैन इंडिया फिल्म में हुई संजय दत्त की एंट्री, धांसू एक्शन अवतार में नजर आएंगे अभिनेता

इस दिन रिलीज होगी 'सालार'
'सालार' पर बात करते हुए प्रशांत नील ने टीनू आनंद से कहा था, 'मैं 'सालार' में आपसे 'अग्निपथ' जैसा रोल चाहता हूं। डायलॉग को लेकर आप फिक्र मत करना'। साथ ही यह भी कहा कि खुद सोचो कि सीन आपसे किस चीज की डिमांड कर रहा है और फिर उसे अपने अंदाज में करो। मैं उस सीन को जैसा चाहता हूं, सिर्फ गाइड करूंगा'। बता दें कि 'सालार' 28 सितंबर 2023 को रिलीज होगी। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन और जगपति बाबू भी नजर आएंगे। 
Mission Impossible 7 Review: 61 साल के टॉम क्रूज का बड़े परदे पर एक्शन हंगामा, सातवें मिशन पर एजेंट एथन हंट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed