फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kangana Ranaut advised fans not to go to Himachal Pradesh says This is not the time for adventure

Kangana Ranaut: 'ये एडवेंचर का टाइम नहीं है', कंगना रणौत ने फैंस को दी हिमाचाल प्रदेश ना जाने की सलाह

Mon, 10 Jul 2023 12:07 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 10 Jul 2023 12:07 PM IST
सार

अपने शहर के लोगों के लिए कामना करते हुए कंगना ने हिमाचल के हालात पर अपने विचार व्यक्त किए हैं। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।

विज्ञापन
Kangana Ranaut advised fans not to go to Himachal Pradesh says This is not the time for adventure
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड की पंगा गर्ल कंगना रणौत अक्सर खबरों में रहती हैं। इंडस्ट्री में सितारों से उनकी खूब तकरार होती है। आए दिन कंगना किसी न किसी पर टिप्पणी करती नजर आती हैं। कंगना खुद हिमाचल की रहने वाली हैं और हिमाचल प्रदेश में इन दिनों भारी बारिश से तबाही मची हुई है। अपने शहर के लोगों के लिए कामना करते हुए कंगना ने हिमाचल के हालात पर अपने विचार व्यक्त किए हैं। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।

विज्ञापन

कंगना ने फैंस से की अपील
लगातार हो रही बारिश से पूरा उत्तर भारत परेशान है। दिल्ली समेत उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में तबाही का नया मंजर देखने को मिल रहा है। इसे देखते हुए कंगना ने अपने फैंस ने अपील की है कि अभी वह हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में जाने से बचे और अभी किसी भी तरह की यात्रा का प्लान न करें। साथ ही अभिनेत्री ने यह भी कहा कि बारिश के समय में अपने परिवार वालों के साथ सुरक्षित अपने घर पर रहना ही ठीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर शेयर किया यह नोट
कंगना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर हिमाचल की तबाही के कुछ वीडियो शेयर करते हुए एक स्टोरी साझा की और कहा, ‘अहम जानकारी: हिमाचल प्रदेश की यात्रा न करें। लगातार बारिश से वहां हाई अलर्ट है।आने वाले दिनों में लैंडस्लाइड और बाढ़ का खतरा है। अगर बारिश रुक भी जाती है, तब भी बारिश के मौसम में हिमाचल न जाएं। अपने परिवार के साथ सुरक्षित अपने घर पर ही रहें और एक-दूसरे का ख्याल रखें।’

Bollywood Movies: भगवान शिव के रोल को लेकर खूब विवादों में रहीं ये फिल्में, जमकर हुआ था विरोध

विज्ञापन

इन फिल्मों में आएंगी नजर 
कंगना रणौत के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वह दिवंगत पीएम इंदिरा गांधी के रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म 'तेजस' भी उनकी झोली में है। इसमें वह वायुसेना अधिकारी की भूमिका में दिखेंगी। कंगना की 'तेजस' 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed