फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Reviews ›   Mission Impossible 7 Review In Hindi Tom Cruise Hayley Atwell Ving Rhames Simon Pegg Rebecca Ferguson film

Mission Impossible 7 Review: 61 साल के टॉम क्रूज का बड़े परदे पर एक्शन हंगामा, सातवें मिशन पर एजेंट एथन हंट

Mon, 10 Jul 2023 02:18 PM IST
Virendra Mishra वीरेंद्र मिश्र
Updated Mon, 10 Jul 2023 02:18 PM IST
विज्ञापन
Mission Impossible 7 Review In Hindi Tom Cruise Hayley Atwell Ving Rhames Simon Pegg Rebecca Ferguson film
मिशन इम्पॉसिबल डेड रेकनिंग- पार्ट वन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
Movie Review
मिशन इम्पॉसिबल डेड रेकनिंग- पार्ट वन
कलाकार
टॉम क्रूज , हेले एटवेल , विंग रैम्स , साइमन पेग , रेबेका फर्गुसन , वैनेसा किर्बी और हेनरी कजर्नी
लेखक
क्रिस्टोफर मैकक्वेरी और एरिक जेंडरसेन
निर्देशक
क्रिस्टोफर मैक्वेरी
निर्माता
टॉम क्रूज और क्रिस्टोफर मैक्वेरी
रिलीज:
12 जुलाई 2023
रेटिंग
3.5/5

ग्लोबल सुपरस्टार टॉम क्रूज एक बार फिर एथन हंट के किरदार में जबरदस्त वापसी करने जा रहे हैं। उनकी 'मिशन इम्पॉसिबल' के सीरीज की सातवीं फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल - डेड रेकनिंग पार्ट वन' में जबरदस्त वापसी हुई है। 61 वर्ष की उम्र में उन्होंने फिल्म में ऐसे खतरनाक से खतरनाक एक्शन सीन किए हैं, जैसे कि स्क्रीन पर कोई 25 साल का एक्टर फिल्म में एक्शन सीन कर रहा है। फिल्म 'मिशन: इम्पॉसिबल' सीरीज के क्रिस्टोफर मैक्वेरी एक मात्र ऐसे निर्देशक हैं, जिन्होनें 'मिशन इम्पॉसिबल- रोग नेशन' और  'मिशन इम्पॉसिबल- फॉलआउट' के बाद  'मिशन इम्पॉसिबल - डेड रेकनिंग पार्ट वन' में तीसरी बार निर्देशक के तौर पर जुड़े हैं। इस फिल्म में निर्देशक क्रिस्टोफर मैक्वेरी और टॉम क्रूज की जबरदस्त जुगलबंदी देखने को मिली है।  

विज्ञापन

Mission Impossible 7 Review In Hindi Tom Cruise Hayley Atwell Ving Rhames Simon Pegg Rebecca Ferguson film
मिशन इम्पॉसिबल डेड रेकनिंग- पार्ट वन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ''मिशन इम्पॉसिबल- डेड रेकनिंग पार्ट वन' की शुरुआत रूसी पनडुब्बी सेवस्तोपोल की अपनी प्रायोगिक गुप्त क्षमताओं के परीक्षण के साथ शुरू होती है। इस परीक्षण के दौरान पनडुब्बी पर लगे उपकरण टॉरपीडो के दौरान एक अन्य पनडुब्बी का पता लगाते हैं। जब सामने दूसरा पनडुब्बी  दिखती है तो सेवस्तोपोल का  कप्तान  जवाबी कार्रवाई का आदेश देता है। लेकिन वह पनडुब्बी अचानक गायब हो जाती है। सेवस्तोपोल जैसे ही अपना टारपीडो रहस्यमय तरीके से रास्ता बदलता है और गायब हुई पनडुब्बी से अचानक टकराता है, जिससे उसमें सवार सभी लोग मारे जाते हैं। एथन हंट और उनकी आईएमएफ टीम को  भयानक हथियार को ट्रैक करने लिए एक खतरनाक मिशन पर भेजा जाता है। भविष्य पर नियंत्रण और दुनिया का भाग्य दांव पर होने और एथन हंट के अतीत की अंधेरी ताकतों के बंद होने के साथ दुनिया भर में एक घातक दौड़ शुरू होती है। गेब्रियल नाम के एक रहस्यमय और शक्तिशाली शत्रु का सामना करते हुए एथन हंट को यह सोचने पर मजबूर होना पड़ता है कि उसके मिशन से ज्यादा कुछ भी मायने नहीं रखता है। यहां तक कि उन लोगों का जीवन भी नहीं, जिसकी वह सबसे ज्यादा परवाह करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Mission Impossible 7 Review In Hindi Tom Cruise Hayley Atwell Ving Rhames Simon Pegg Rebecca Ferguson film
मिशन इम्पॉसिबल डेड रेकनिंग- पार्ट वन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'मिशन इम्पॉसिबल' फ्रेंचाइजी हमेशा कहानी से अधिक एक्शन और साजिश के बारे में खुलासा करती है। एथन हंट और उनकी टीम, इल्सा फॉस्ट, लूथर स्टिकेल और बेनजी डन एक ऐसे खतरे के खिलाफ हैं, जिसका उन्होंने शायद कभी सामना नहीं किया था और इसके लिए वह तैयार नहीं हैं। इसके बावजूद एथन हंट किस तरह से अपने खतरनाक मिशन को पूरा करता है फिल्म की कहानी इसी के इर्द गिर्द घूमती है। फिल्म के निर्देशक मैक्वेरी ने एक्शन दृश्यों के साथ-साथ भावनात्मक दृश्यों को भी बहुत ही प्रभावी ढंग से फिल्माया है। वेनिस की संकरी गलियों में एक्शन सीन के साथ-साथ भावनात्मक दृश्य अच्छा खासा प्रभाव छोड़ते हैं। लेखक क्रिस्टोफर मैक्वेरी और एरिक जेन्ड्रेसन ने पिछली सभी 'मिशन इम्पॉसिबल' फिल्मों के साथ तालमेल बिठाते हुए नई कहानी को पिरोया है। फिल्म पहले हाफ में जिस तरह से रफ्तार पकड़ती है, दूसरे हाफ में थोड़ा सा सुस्त हो जाती है। खासकरके फिल्म के क्लाइमेक्स में जब ट्रेन का सीक्वेंस आता है। 

विज्ञापन

Mission Impossible 7 Review In Hindi Tom Cruise Hayley Atwell Ving Rhames Simon Pegg Rebecca Ferguson film
मिशन इम्पॉसिबल डेड रेकनिंग- पार्ट वन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

61 साल की उम्र में टॉम क्रूज ऐसे खतरनाक स्टंट करते हैं, जैसे पहले कभी नहीं किए हो। खतरनाक एक्शन सीन के साथ-साथ फिल्म में भावनात्मक दृश्यों को भी फिल्म में टॉम क्रूज ने बहुत ही प्रभावी ढंग से निभाया है। फिल्म में ट्रेन के एक्शन सीन तो हैरतअंगेज हैं। खास करके नदी की घाटी पर लटकती ट्रेन का जब एक-एक डिब्बा गिरता है। फिल्म में ग्रेस की भूमिका हेले एटवेल ने निभाई है। उनका किरदार प्रकृति की विनाशकारी शक्ति के रूप में पेश किया गया है। फिल्म में टॉम क्रूज के साथ फिल्माए गए दृश्य में हेले एटवेल अपनी भूमिका को प्रभावी ढंग से निभाई है। फिल्म में उन्हें तेज चोर के रूप में देखना एक सुखद अनुभव है। फिल्म का क्लाइमेक्स ऐसे मोड़ पर खत्म होता है जहां से पता चलता है कि इस फिल्म के अगले भाग में भी हेले एटवेल की खास भूमिका होगी। 

Mission Impossible 7 Review In Hindi Tom Cruise Hayley Atwell Ving Rhames Simon Pegg Rebecca Ferguson film
मिशन इम्पॉसिबल डेड रेकनिंग- पार्ट वन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'मिशन इम्पॉसिबल- रॉग नेशन' और 'मिशन इम्पॉसिबल- फॉलआउट' के बाद इल्सा फॉस्ट के रूप में इस फिल्म सीरीज में रेबेका फर्ग्यूसन की वापसी हुई है, फिल्म में उनके एक्शन सीन फिल्म के मुख्य आकर्षण में से एक हैं। गेब्रियल के रूप में एसाई मोरालेस ने फिल्म में थोड़ा निराश किया। वह खतरनाक एआई का चेहरा निभाते हुए, एसाई मोरालेस के रूप में एक कमजोर खलनायक के रूप में साबित हुए हैं, खासकर 'मिशन इम्पॉसिबल- फॉलआउट' में हेनरी कैविल को देखने के बाद उनका किरदार यहां कमजोर होता दिखता है। फिल्म में टॉम क्रूज के साथ उनके जितने भी सीन है, उनमें अपना प्रभाव नहीं छोड़ पाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed