फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tik Tok stars Now Using Hipi Zee5 Indias favourite short video creating platform

टिक टॉक के सितारों ने आत्मनिर्भर भारत की इस मुहिम को किया सलाम, अब यहां मिलेंगे अपने चाहनेवालों से

Thu, 20 Aug 2020 02:35 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 20 Aug 2020 02:35 PM IST
विज्ञापन
Tik Tok stars Now Using Hipi Zee5 Indias favourite short video creating platform
हिपी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अमेरिका में टिक टॉक को खरीदने की स्थानीय कंपनियों की कोशिश विफल होने के बाद इसकी सारी उम्मीदें अब जियो पर लगी हैं। जियो और टिक टॉक के बीच इस बारे में चल रही किसी बातचीत की आधिकारिक सूचना तो नहीं है लेकिन इस  बीच टिक टॉक के तमाम नामी सितारों ने जी5 के नए प्लेटफॉर्म हिपी को ज्वाइन करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

Tik Tok stars Now Using Hipi Zee5 Indias favourite short video creating platform
हिपी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जी5 का बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट हिपी को बीटा रोलआउट के साथ भारत में लॉन्च किया गया है। इस प्लेटफॉर्म पर तकरीबन हर वो खूबी मौजूद है जो अब तक भारतीय यूजर्स टिक टॉक व दूसरे सेल्फ वीडियो मेकिंग प्लेटफॉर्म पर मौजूद रही हैं। जानकारी ये भी मिली है कि जी नेटवर्क के धारावाहिकों में काम करने वाले सितारों को इस प्लेटफॉर्म पर आने का फरमान पहले ही जारी हो चुका है और अब तक दर्जनों सितारों ने इसे ज्वाइन भी कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर्स को 90 सेकंड तक के वीडियो बनाने की सहूलियत देने वाले जी5 के इस प्लेटफॉर्म पर टिक टॉक के सितारों ने भी आना शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक जिन टिक टॉक सितारों ने इस प्लेटफॉर्म पर अपनी आमद दर्ज करा दी है, उनमें मुख्य रूप से करणवीर वोरा, पारस तोमर, मेलिसा श्रीवास्तव, निशांत मलकानी और प्रज्ञा नागरा शामिल हैं।

इस बारे में जी5 इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तरुण कटियाल कहते हैं, “हिपी का लॉन्च हमारे लिए एक गर्व का क्षण है। आत्मनिर्भर भारत को ध्यान में रखते हुए इस प्लेटफॉर्म विकसित किया गया है। हिपी भारतीयों को अपने लाखों प्रशंसकों से जुड़ने और वास्तविक फैंडम दुनिया में कदम रखने का मौका देने में मदद करेगा।”

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed