फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tiger Shroff Launches First Song Of Film Munna Michael 'Main Hoon', Nawazuddin Siddiqui

'मुन्ना माइकल' का पहला गाना रिलीज, टाइगर के डांस के हो जाएंगे कायल

Fri, 09 Jun 2017 11:55 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Fri, 09 Jun 2017 11:55 AM IST
विज्ञापन
Tiger Shroff Launches First Song Of Film Munna Michael 'Main Hoon', Nawazuddin Siddiqui
'मुन्ना माइकल' फिल्म
टाइगल श्रॉफ की अगली फिल्म 'मुन्ना माइकल' का पहला गाना 'मैं हूं' रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में टाइगर ने इतना बेहतरीन डांस किया है कि देख आप सभी उनके दीवाने हो जाएंगे। 
विज्ञापन


इस गाने को शूट करने के लिए मेकर्स को बहुत मेहनत करनी पड़ी थी। 'मैं हूं' गाना बॉलीवुड और इंटरनेशनल डांस स्टाइल का संगम है। इसके लिए सॉन्ग की पूरी टीम देर रात तक बैठ कर डांसिंग वीडियोज देखा करती थी ताकि गाने में कोई कमी न रह जाए। गाने को डिस्को का लुक देने के लिए सेट को भी अलग तरह से तैयार किया गया है। ये गाना टाइगल श्रॉफ ने ट्वीट कर रिलीज किया है। यूट्यूब पर अभी केवल फिल्म का टीजर आया है लेकिन एरोज नाउ की साइट पर जाकर पूरा गाना सुना जा सकता है।
विज्ञापन

 


इस फिल्म में टाइगर मुन्ना के किरदार में नजर आएंगे। मुन्ना माइकल जैक्सन का बहुत बड़ा फैन है और उनके जैसा बनना चाहता है। इस फिल्म में यही दिखाया जाएगा कि मुन्ना अपने हुनर को संवारते हुए कैसे मुन्ना माइकल बन जाता है। फिल्म में निधी अग्रवाल उनके लव इंट्रेस्ट का रोल निभाएंगी। वहीं नवाज एक गैंगस्टर के रोल में हैं जो डांस में नाम कमाना चाहता है। टाइगर उन्हें फिल्म में डांस सिखाते दिखेंगे।

फिल्म में डांस के अलवा जबरदस्त एक्शन भी है। फिल्म को शब्बीर खान डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म 21 जुलाई को रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed