नई फिल्म के लिए टाइगर श्रॉफ ने नया लुक अपना लिया है। हालांकि इससे पहले रणवीर सिंह भी अपनी फिल्म के लिए ऐसा स्टाइल अपना चुके हैं। ऐसा क्या किया टाइगर ने?
2 of 4
Ranveer singh
- फोटो : India TV
नई पीढ़ी के
बॉलीवुड स्टार्स में शामिल हो चुके
टाइगर श्रॉफ अपनी अगली फिल्म के लिए गंजे हो चुके हैं। जी हां, वो 'बागी 2' में एकदम अलग लुक में दिखने वाले हैं। टाइगर ने अपनी सुपरहिट फिल्म 'बागी' के सीक्वेल 'बागी 2' के लिए शूटिंग भी शुरू कर दी है और रोल में वास्तविकता लाने के लिए उन्होंने अपने बाल भी हटा लिए हैं। अहमद खान 'बागी 2' का डायरेक्शन कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ दिशा पाटनी भी नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग पुणे में शुरू हो चुकी है।
घर की तलाश में घूम रहे टाइगर और दिशा पाटनी, माजरा क्या है ?
3 of 4
Tiger Shroff
- फोटो : IANS
मुंबई मिरर के मुताबिक टाइगर श्रॉफ 'बागी 2' के बड़े हिस्से में बिना बालों के दिखेंगे। वो इस सप्ताह रेमो डीसूजा के टीवी शो 'डांस प्लस 3' के सेट पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कैप लगा रखी थी।
मिलिए रियल लाइफ 'सिमरन' से, जिसने जी भर के जी अपनी जिंदगी
4 of 4
Tiger Shroff
- फोटो : Indian Express
टाइगर श्रॉफ 'बागी' की तरह ही 'बागी 2' में भी जोरदार एक्शन करते नजर आएंगे। इसमें उनके बाल बेहद छोटे होंगे। कुछ हिस्सों में वो बिना बालों के दिखेंगे। माना जा रहा है कि 'बागी 2' में टाइगर डबल रोल में दिखेंगे।