फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tiger Shroff And Vidyut Jammwal Work Together In Upcoming Movie Actors Share Details About New Project

फैंस को मिलेगा एक्शन का डबल डोज, टाइगर श्रॉफ और विद्युत जामवाल साथ करेंगे फिल्म? एक्टर की पोस्ट ने बढ़ाई हलचल

Fri, 29 May 2026 07:37 AM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Fri, 29 May 2026 07:37 AM IST
सार

Tiger Shroff And Vidyut Jammwal Upcoming Movie: टाइगर श्रॉफ और विद्युत जामवाल की पहचान बॉलीवुड में एक्शन हीरो की है। जब दोनों को फैंस बड़े पर्दे पर साथ देखेंगे तो डबल धमाका होगा। हाल ही में इस बात की हिंट टाइगर श्रॉफ अपनी सोशल मीडिया पोस्ट पर दी है। 

विज्ञापन
Tiger Shroff And Vidyut Jammwal Work Together In Upcoming Movie Actors Share Details About New Project
टाइगर श्रॉफ और विद्युत जामवाल साथ करेंगे अगला प्रोजेक्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@tigerjackieshroff

विस्तार

‘बागी’ फ्रैंचाइज की फिल्मों के जरिए टाइगर श्रॉफ ने दर्शकों के बीच अपने लिए एक खास जगह बनाई है। वहीं ‘कमांडो’ फेम एक्टर विद्युत जामवाल भी अपने जबरदस्त एक्शन के लिए फिल्मों में जाने जाते हैं। अब यह दोनों ही एक साथ फैंस को बड़े पर्दे पर नजर आ सकते हैं। जानिए, यह दोनों किस फिल्म प्रोजेक्ट का हिस्सा बन रहे हैं। 

विज्ञापन


दोनों एक्टर्स ने दिया अपकमिंग प्रोजेक्ट का हिंट 
टाइगर श्रॉफ और विद्युत जामवाल ने गुरुवार देर रात एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर की। इस पोस्ट में एआई इमेज से पोस्टर बनाया गया था, जिसमें दोनों एक्टर्स नजर आ रहे हैं। पोस्टर पर लिखा, ‘दो लीजेंड, एक एपिक शोडाउन’। साथ ही टाइगर श्रॉफ वर्सेस विद्युत भी लिखा है। पोस्टर में दोनों एक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

इस प्रोजेक्ट या फिल्म को टी-सीरीज पेश करेगा, इस बात का जिक्र भी पोस्टर पर किया गया है। इससे ज्यादा कोई जानकारी पोस्टर पर साझा नहीं की गई। फिल्म के नाम का भी जिक्र नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

Trending Videos

टी-सीरीज के ऑफिस के बाहर दिखे थे टाइगर श्रॉफ और विद्युत
दोनों एक्टर्स के पोस्टर शेयर करने के बाद फैंस के बीच हलचल बढ़ गई। बता दें कि टाइगर श्रॉफ और विद्युत जामवाल को टी-सीरीज के ऑफिस के बाहर भी देखा गया था। ऐसा लगता है कि दोनों अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा करने के लिए दोनों वहां पहुंचे थे। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Manoj Mahendra Mahara (@manojstillwala)


 

टाइगर और विद्युत अपने करियर फ्रंट पर और क्या रहे हैं?
टाइगर श्रॉफ के करियर फ्रंट की बात करें तो पिछले साल वह फिल्म ‘बागी 4’ में दिखाई दिए थे। इस फिल्म को दर्शकों से अच्छा रेस्पॉन्स मिला था। वहीं विद्युत एक हॉलीवुड फिल्म ‘स्ट्रीट फाइटर’ में जल्द ही नजर आएंगे, इसमें भी वह जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed