Box Office Report: 200 करोड़ क्लब की तरफ 'भूल भुलैया 3' ने लगाई दौड़, बॉक्स ऑफिस पर 'सिंघम 3' का ऐसा हाल
इस वक्त थिएटर में दो बॉलीवुड फिल्में भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन लगी हैं। कार्तिक आर्यन और अजय देवगन दिवाली के मौके पर एक ही तारीख को मुकाबले में उतरे। हालांकि, बॉक्स ऑफिस की बाजी कार्तिक जीतते दिख रहे हैं। गुरुवार को फिल्मों का कलेक्शन कैसा रहा चलिए जानते हैं...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी लोकप्रिय फ्रेंचाइजी की फिल्म 'भूल भुलैया 3' और रोहित शेट्टी की 'सिंघम 3' की रिलीज को आज हफ्ता पूरा हो गया है। दोनों फिल्मों के बजट में बड़ा अंतर है। 'सिंघम अगेन' को 'भूल भुलैया 3' से ज्यादा पैसा लगाकर बनाया गया है। ढेर सारे सितारे हैं। लेकिन, आठ दिनों में ही इसका कारोबार अब गिरने की कगार पर आ गया है। 'भूल भुलैया 3' 200 करोड़ क्लब की तरफ बढ़ चली है। इसके अलावा साउथ फिल्म 'अमरण' भी दर्शकों का प्यार बटोर रही है।
भूल भुलैया का जलवा
कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, तृप्ति डिमरी और माधुरी दीक्षित जैसे सितारों से सजी फिल्म 'भूल भुलैया 3' को करीब 150 करोड़ रुपये बजट में बनाया गया है। फिल्म ने 35.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली। यह कार्तिक के करियर की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है। बॉक्स ऑफिस पर प्यार कार्तिक की फिल्म को खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म ने बुधवार को छठे दिन 10.75 करोड़ रुपये कमाए थे, सातवें दिन इसके कलेक्शन में मामूली गिरावट आई है। गुरुवार सातवें दिन भूल भुलैया 3 ने 9.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
टोटल इतनी हुई कमाई
फिल्म भूल भुलैया 3 की टोटल कमाई 158.25 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म अपना बजट निकाल चुकी है। अब तेजी से इसके कदम 200 करोड़ क्लब की तरफ बढ़ गए हैं। उम्मीद की जा सकती है कि वीकएंड तक यह 200 करोड़ तक कमाई कर लेगी।
Vijay 69 Review: बुजुर्ग होते दर्शकों को वाईआरएफ का सिनेमाई सलाम, द ग्रेट ओल्डमैन ऑफ इंडियन सिनेमा रिटर्न्स
सिंघम की कमाई के क्या हाल?
बात करें रोहित शेट्टी की मल्टी स्टारर फिल्म सिंघम अगेन की तो इस फिल्म को करीब 350 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है। छठे दिन फिल्म ने 10.5 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं कल गुरुवार को सातवें दिन इस फिल्म ने 8.75 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म का टोटल कलेक्शन 173 करोड़ रुपये हो गया है।
Mohanlal: क्या मोहनलाल बनेंगे मलयालम मूवी आर्टिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष?,पद वापस ग्रहण करने पर तोड़ी चुप्पी
'अमरण' छाप रही नोट
31 अक्तूबर को रिलीज हुई साउथ फिल्म 'अमरण' भी खूब चर्टा बटोर रही है। इसे कमल हासन ने प्रोड्यूस किया है। रिलीज पर इसने 21.4 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली। बुधवार को इसने सातवें दिन 6.85 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, कल गुरुवार को आठवें दिन फिल्म ने 5.50 करोड़ रुपये कमाए। इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 114.60 करोड़ रुपये हो गया है।