फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   this Friday, laugh with little action

कल से मिलेगी ठहाकों और एक्शन की खुराक

Thu, 06 Dec 2012 11:24 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 06 Dec 2012 11:24 AM IST
विज्ञापन
this Friday, laugh with little action

आमिर खान की फिल्म 'तलाश' में दर्शकों को हंसने के मौके न के बराबर मिले थे। यह भरपाई इस शुक्रवार को हो जाएगी। इस शुक्रवार रिलीज हो रहीं दोनों फिल्में हंसाने की पूरी गारंटी के साथ आ रही हैं। इन दोनों ही फिल्मों में हास्य अलग-अलग तरह का होगा। रिलीज होने वाली यह फिल्म 'खिलाड़ी 786' और '10 एमएल लव' हैं।

विज्ञापन


'खिलाड़ी 786' की मुख्य भूमिका में अक्षय कुमार नजर आएंगे। इस फिल्म में कॉमेडी के साथ एक्शन का भी तड़का भी होगा। फिल्म का एक्शन भी एक तरह की कॉमेडी ही करेगा। 'खिलाड़ी 786' लार्जर दैन लाइफ स्टाईल की फिल्म है। इस फिल्म से आपको साऊथ इंडियन फिल्मों की याद आ सकती है। 'खिलाड़ी 786' फिल्म पहले 'पंजाबी रजनीकांत' के नाम से बन भी रही थी। बाद में इसका नाम 'खिलाड़ी 786' कर दिया गया। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ आसिन, हीमेश रेशमिया, मिथुन चक्रवर्ती, परेश रावल और राज बब्बर की भूमिका होगी। फिल्म का निर्देशन अश्वनी आर मोहन ने किया है।
विज्ञापन


 'खिलाड़ी 786' के साथ रिलीज हो रही दूसरी फिल्म '10 एमएल लव' भी कॉमेडी है। बस इस फिल्म में कॉमेडी का ट्रैक जरा दूसरा होगा। यह फिल्म उन दवाईयों पर व्यंग्य करेगी जिनके विज्ञापनों में मर्दाना शक्ति बढ़ाने जैसे दावे होते हैं। अभिनेता रजत कपूर इस फिल्म में बिल्कुल अलग अंदाज में दिखेंगे। फिल्म का निर्देशन शरद कटारिया ने किया है। फिल्म में रजत कपूर के अलावा पूरब कोहली, टिस्का चोपड़ा और तारा शर्मा की मुख्य भूमिका होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed