{"_id":"674d90411f967011d8067751","slug":"this-could-be-a-pr-activity-harshvardhan-rane-talks-about-vikrant-massey-taking-break-from-cinema-2024-12-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Vikrant Massey: विक्रांत मैसी के सिनेमा से ब्रेक पर बोले हर्षवर्धन राणे- 'ये पीआर एक्टिविटी हो सकती है'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vikrant Massey: विक्रांत मैसी के सिनेमा से ब्रेक पर बोले हर्षवर्धन राणे- 'ये पीआर एक्टिविटी हो सकती है'
Mon, 02 Dec 2024 04:19 PM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Mon, 02 Dec 2024 04:19 PM IST
सार
विक्रांत मैसी के सिनेमा से रिटायरमेंट की बात पर हर्षवर्धन राणे ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि ये पीआर स्टंट हो सकता है।
विज्ञापन
हर्षवर्धन राणे-विक्रांत मैसी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
विक्रांत मौसी ने सोमवार को अपने फिल्मी करियर से ब्रेक लेने की घोषणा की है। सोशल मीडिया पर की इस घोषणा के बाद विक्रांत मैसी चर्चा में आ गए हैं। विक्रांत को विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 12th फेल से पहचान मिली, इन दिनों वे 'द साबरमती रिपोर्ट' में नजर आ रहे हैं। विक्रांत के इस एलान के बाद लोग तरह- तरह के कयास लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विक्रांत मैसी को लेकर बोले हर्षवर्धन
खबरों की मानें तो लोग विक्रांत मैसी के करियर को लेकर चर्चा कर रहे हैं, कहीं ये पीआर स्टंट तो नहीं है। ये एक अस्थायी ब्रेक हो सकता है। ये हमेशा का रिटायरमेंट है या नहीं इसे लेकर संशय बना हुआ है। ये किसी अन्य प्रोजेक्ट को लेकर कोई रणनीति तो नहीं है। इसको लेकर विक्रांत मैसी के सह कलाकार हर्ष वर्धन राणे ने कुछ बातें रखी हैं।

हर्षवर्धन राणे ने कही ये बात
हर्षवर्धन राणे ने कहा कि ये पीआर एक्टिविटी हो सकती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विक्रांत बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की तरह फिल्में बनाना शुरू कर देंगे। हर्षवर्धन ने कहा विक्रांत सुलझे हुए और स्पष्ट व्यक्ति हैं। विक्रांत मैसी के काम के तरीके का मैं हमेशा सम्मान करता हूं। मैं आशा करता हूं कि यह किसी फिल्म निर्माता द्वारा उन पर थोपी गई कोई पीआर गतिविधि हो।

विक्रांत मैसी ने किया ये एलान
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक नोट में उन्होंने लिखा, "पिछले कुछ साल और उससे पहले का समय अद्भुत रहा है। मैं आप सभी का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने मुझे हमेशा समर्थन दिया, लेकिन जैसे ही मैं आगे बढ़ा तो मुझे यह एहसास हुआ कि एक पति, पिता, बेटे और एक अभिनेता के रूप में भी अब खुद को पुनः संरेखित करने और घर लौटने का समय आ गया है।"