{"_id":"6491a408ec3bffd0030a9aa3","slug":"this-boy-used-to-wash-mothers-feet-and-drink-today-superstar-of-industry-his-father-refused-to-adopt-who-is-he-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bollywood Actor: जन्म के बाद पिता ने फेर लिया था मुंह! आज बॉलीवुड का सुपरस्टार है यह मासूम, आपने पहचाना क्या?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bollywood Actor: जन्म के बाद पिता ने फेर लिया था मुंह! आज बॉलीवुड का सुपरस्टार है यह मासूम, आपने पहचाना क्या?
Tue, 20 Jun 2023 06:47 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Tue, 20 Jun 2023 06:47 PM IST
सार
तस्वीर में जो मासूम बच्चा नजर आ रहा है उसके जन्म के बाद पिता ने शुरुआत में थोड़ी बेरुखी दिखाई थी। हालांकि, बड़ा होकर यह बच्चा बॉलीवुड का सबसे बड़ा एंटरटेनर बना।
विज्ञापन
गोविंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
फिल्मी सितारों और प्रशंसकों के बीच संवाद के लिए सोशल मीडिया एक बेहतर मंच बनकर उभरा है। इस माध्यम के जरिए फैंस अपने चहेते सितारों की निजी और पेशेवर जिंदगी से जुड़ी तमाम जानकारियों से रूबरू रहते हैं। इसके अलावा यहां तमाम स्टार्स के बचपन की तस्वीरें भी खूब जमकर वायरल होती हैं। फैंस को इन्हें पहचानने में खूब मजा आता है। एक बार फिर एक मशहूर सितारे के बचपन की फोटो सुर्खियों में हैं। क्या आप पहचान पा रहे हैं कि ये कौन हैं? चलिए, हिंट के लिए आपको बता देते हैं कि जन्म के बाद इस बच्चे को पिता ने गोद में लेने तक से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
पिता ने मोड़ लिया था मुंह?
तस्वीर में जो मासूम बच्चा नजर आ रहा है उसके जन्म के बाद पिता ने शुरुआत में थोड़ी बेरुखी दिखाई थी। हालांकि, बड़ा होकर यह बच्चा बॉलीवुड का सबसे बड़ा एंटरटेनर बना। इनकी कॉमेडी के तो क्या ही कहने और डांस भी कमाल है। अगर, इतने इशारों के बाद भी आप नहीं पहचान पाए तो चलिए हम ही आपको बता देते हैं कि ये आखिर कौन हैं! यह बच्चा कोई और नहीं, बल्कि सुपरस्टार गोविंदा हैं। इन्हें लोग चीची भी कहते हैं।
विज्ञापन
Bollywood: इन स्टार्स ने सरेआम शेयर किए अपने बेडरुम सीक्रेट्स, खुलकर बताए राज
विज्ञापन
पिता को इस बात की थी नाराजगी
गोविंदा के बारे में कहा जाता है कि जब वे पैदा हुए तो उनके पिता ने उन्हें अपनाने से इनकार कर दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर जब अपनी मां के गर्भ में थे तो उनकी मां साध्वी बन गई थीं और जब वे पैदा हुए तो उनके पिता ने उन्हें अपनाया नहीं। गोविंदा ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'उन्हें ऐसा लग रहा था कि मेरे कारण मां उनसे अलग होकर साध्वी बनी है। कुछ समय बाद जब लोगों ने उन्हें मेरे बारे में कहा कि कितना खूबसूरत बच्चा है, कितना अच्छा लड़का है, तब उन्होंने मुझे प्यार करना शुरू किया'।
Pooja Hegde: पूजा हेगड़े फिल्म ‘गुंटूर कारम’ से हुईं बाहर? महेश बाबू संग इस अभिनेत्री को किया गया कास्ट
मां से रहा बेहद जुड़ाव
बता दें कि गोविंदा अपनी मां के बहुत करीब रहे और उन्हें बेहद प्यार करते थे। एक्टर किसी देवी की तरह अपनी मां को पूजते थे। गोविंदा कई बार बता चुके हैं कि वे अपनी मां के पैरों को धोकर उसका पानी पिया करते थे। गौरतलब है कि गोविंदा 90 के दशक के सबसे पॉपुलर हीरो रह चुके हैं। उन्होंने 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस के साथ काम किया है। सीरियस और कॉमेडी रोल, हर तरह के किरदार से गोविंदा ने दर्शकों का दिल जीता है।
Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना ने पूरी की 'एनिमल' की शूटिंग, सोशल मीडिया पर बांधे रणबीर की तारीफों के पुल