फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   These Stars Life Has Changed by Fatal Accidents Mahima Choudhary zeenat Aman Chandrachur Anu Aggarwal

Bollywood Actors: हादसों ने बदल दी इन सितारों की जिंदगी, किसी ने कोई याददाश्त तो कोई हुआ बुरी तरह घायल

Thu, 21 Sep 2023 04:50 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 21 Sep 2023 04:50 PM IST
सार

हादसा किसी भी वक्त और किसी के भी साथ हो सकता है। बहुत से बॉलीवुड सितारों के साथ भी ऐसे हादसे हुए हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री में उनके अस्तित्व को खत्म कर दिया।

विज्ञापन
These Stars Life Has Changed by Fatal Accidents Mahima Choudhary  zeenat Aman Chandrachur Anu Aggarwal
स्टार्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड कलाकार अपनी जिंदगी हर छोटी-बड़ी हलचल के लिए सुर्खियों में बने रहते हैं। निजी जिंदगी से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक इनकी लाइफ की हर खबर पर फैंस की नजरें हमेशा बनी रहती हैं। जहां इस कलाकारों की खूबसूरती के चर्चा आम हो जाते हैं, वहीं इनके साथ हुए हादसे भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। हादसा किसी भी वक्त और किसी के भी साथ हो सकता है। बहुत से बॉलीवुड सितारों के साथ भी ऐसे हादसे हुए हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री में उनके अस्तित्व को खत्म कर दिया। इतना ही नहीं इन हादसों में इन कलाकारों की जान पर भी बन आई थी। चलिए जानते हैं ऐसे सितारों के बारे में, जिनका करियर हादसों के चलते खत्म हो गया... 

विज्ञापन

These Stars Life Has Changed by Fatal Accidents Mahima Choudhary  zeenat Aman Chandrachur Anu Aggarwal
महिमा चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
महिमा चौधरी

शाहरुख खान के साथ फिल्म 'परदेस' के जरिए अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं अभिनेत्री महिमा चौधरी अपनी पहली ही फिल्म से इंडस्ट्री में छा गई थीं। पूरी इंडस्ट्री में उनकी खूबसूरती के चर्चे होने लगे थे। 'परदेस' की सफलता ने महिमा चौधरी को उड़ान दी, और इसके बाद अभिनेत्री 'लज्जा', 'धड़कन',  'दिल क्या करे', 'दाग : द फायर', 'दिल है तुम्हारा', 'सेहर', 'बागबान', 'सैंडविच' और 'कुरुक्षेत्र' जैसी फिल्मों का हिस्सा बनीं। लेकिन, सफलता ने जितनी जल्दी महिमा के कदम चूमे, उतनी ही जल्दी उनके साथ हुए एक हादसे ने उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल दी।  बात फिल्म 'दिल क्या करे' की शूटिंग के दौरान की है। शूट पर जाते वक्त महिमा की कार का एक्सीडेंट हो गया। उस दौरान डॉक्टर्स ने उनके चेहरे की सर्जरी करते वक्त करीब 67 कांच के टुकड़े निकाले थे। अभिनेत्री का चेहरा काफी बिगड़ गया था, और यही वजह रही कि उन्होंने धीरे-धीरे इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

These Stars Life Has Changed by Fatal Accidents Mahima Choudhary  zeenat Aman Chandrachur Anu Aggarwal
चंद्रचूड़ सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

चंद्रचूड़ सिंह
फिल्म 'जोश' और 'माचिस' से बॉलीवुड की दुनिया में धमाल मचाने वाले चंद्रचूड़ सिंह का नाम भी इन्हीं सितारों की लिस्ट में शामिल है। दोनों फिल्म से अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाले अभिनेता की जिंदगी में तब बड़ा बदलाव आया था, जब उनका एक्सीडेंट हो गया था। सड़क दुर्घटना में चंद्रचूड़ के दोनों कंधों को बहुत चोट पहुंची थी। कंधों में हुए नुकसान के कारण वो लंबे वक्त के लिए फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो गए थे और बतौर अभिनेता उनका करियर खत्म हो गया था।

विज्ञापन

These Stars Life Has Changed by Fatal Accidents Mahima Choudhary  zeenat Aman Chandrachur Anu Aggarwal
जीनत अमान - फोटो : सोशल मीडिया

जीनत अमान
जीनत अमान का नाम हिंदी सिनेमा की बहुत ही बोल्ड अभिनेत्रियों में गिना जाता है। वह अपनी खूबसूरती के कारण हर निर्माता-निर्देशक की पसंद बन गई थीं। लेकिन, जीनत अमान को उस वक्त फिल्म इंडस्ट्री में काम मिलना बंद हो गया था, जब उनके पूर्व पति अभिनेता संजय खान ने उनके साथ मारपीट की थी। इस मारपीट में उनकी आंख जख्मी हो गई थी। उनकी आंख इस कदर खराब हो गई थी कि उन्हें फिल्मों में लेने से लोग कतराने लगे थे। ऐसे में जीनत अमान बड़े पर्दे से गायब हो गई थीं।

These Stars Life Has Changed by Fatal Accidents Mahima Choudhary  zeenat Aman Chandrachur Anu Aggarwal
साधना - फोटो : Social media
साधना
साधना का शुमार अपने जमाने की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में किया जाता था। साधना ने अपने फिल्मी करियर में आरजू, परख, लव इन शिमला और राजकुमार जैसी कई शानदार फिल्में दी। उनके बालों के स्टाइल को साधना कट हेयर स्टाइल के नाम से जाना गया। इस मशहूर अदाकारा की जिंदगी तब बदल गई जब उनके साथ एक सड़क दुर्घटना हुई। उस हादसे में साधना की आंखों पर गहरी चोट आई। इस चोट का ये असर हुआ कि वो हमेशा के लिये फिल्मों से दूर हो गईं।

These Stars Life Has Changed by Fatal Accidents Mahima Choudhary  zeenat Aman Chandrachur Anu Aggarwal
अनु अग्रवाल - फोटो : Instagram
अनु अग्रवाल

जब भी लोग अनु अग्रवाल का नाम लेते हैं, तभी सभी को फिल्म 'आशिकी' में हंसती-खिलखिलाती और शर्माती हुई एक हसीन लड़की याद आती है। आशिकी के जरिए अनु अग्रवाल पर्दे के साथ-साथ लोगों के दिलों-दिमाग में भी छा गई थीं। अपनी मासूमियत से सभी के दिलों में जगह बनाने वाली अनु अग्रवाल को बॉलीवुड से ही नहीं साउथ से भी कई फिल्मों के ऑफर मिलने लगे थे। लेकिन साल 1999 में एक एक्सीडेंट हुआ था, जिसके बाद अभिनेत्री कोमा में चली गई थीं और सब कुछ भूल भी गई थीं। उनका चेहरा भी बिगड़ गया था। ऐसे में एक हादसे ने उन्हें इंडस्ट्री से दूर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed