फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Theatre doyen and legendary teacher Ebrahim Alkazi has died at 94

नहीं रहे भारतीय रंगमंच के मशहूर निर्देशक इब्राहिम अल्काजी, 94 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Tue, 04 Aug 2020 05:10 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 04 Aug 2020 05:10 PM IST
विज्ञापन
Theatre doyen and legendary teacher Ebrahim Alkazi has died at 94
इब्राहिम अल्काजी - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय रंगमंच के दिग्गज निर्देशक और रंगमंच को नया आयाम देने वाले इब्राहिम अल्काजी इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने मंगलवार को 94 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। दिल का दौरा पड़ने से दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया। इब्राहिम अल्काजी ने बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया था। उनका भारतीय रंगमंच में खास योगदान रहा था। 

विज्ञापन


इब्राहिम अल्काजी के बेटे फैसल अल्काजी ने उनके निधन की पुष्ठि की है। इब्राहिम अल्काजी को भारत में रंगमंच में एक तरह की नई क्रांति लाने के लिए जाना जाता है। वह साल 1940 से 1950 के दौरान मुंबई के सबसे चर्चित रंगमंच कलाकारों में से एक थे। 37 साल की उम्र में इब्राहिम अल्काजी दिल्ली चले गए और 15 साल तक नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में निर्देशक के पद पर रहे। वह ऐसे पहले शख्स थे जिन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा को इतने लंबे समय तक अपनी सेवा दी थी। 
विज्ञापन

 


इस संस्थान में रहते हुए इब्राहिम अल्काजी ने छात्रों और कलाकारों को आधुनिक रंगमंच की बारीकियां सिखाईं। इब्राहिम अल्काजी ने गिरीश कर्नाड के 'तुगलक', धर्मवीर भारती के 'अंधायुग' जैसे कई लोकप्रिय नाटकों का निर्माण किया। इब्राहिम अल्काजी ने बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार नसीरुद्दीन शाह और ओम पुरी सहित कई कलाकारों को अभिनय की बारीकियां सिखाई थीं। 

उनके बेटे फैसल अल्काजी ने बताया कि दिल के दौरे के बाद मंगलवार दोपहर दो बजकर 45 मिनट पर इब्राहिम अल्काजी का निधन हो गया। उन्हें दो दिन पहले एस्कोर्ट अस्पताल में भर्ती किया गया था।'

पढ़ें: सुशांत केस: राजपूत परिवार के वकील विकास सिंह का मुंबई पुलिस पर आरोप, कहा- 'सबूत नष्ट करने की हो रही कोशिश'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed