The Vaccine War: द वैक्सीन वॉर के लिए डॉ. बलराम भार्गव ने ली थी सिर्फ एक रुपये फीस, पल्लवी जोशी का बड़ा खुलासा
अब हाल ही में, पल्लवी जोशी ने खुलासा किया है कि पूर्व आईसीएमआर डीजी डॉ बलराम भार्गव ने फिल्म के लिए उनसे कितनी फीस ली है। तो चलिए जानते हैं।
विस्तार
डॉ बलराम भार्गव ने फिल्म बनाने में की मदद
जब से विवेक अग्निहोत्री ने अपनी फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' की घोषणा की है, तभी से ही फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। फिल्म वैज्ञानिकों की जीत और 130 करोड़ देशवाशियों के बारे में है। जिन्होंने COVID-19 की लड़ाई को लड़ा था। अब पल्लवी ने खुलासा किया है कि डॉ बलराम भार्गव ने फिल्म को बनाने में उनकी काफी सहायता की है और इसके बदले उन्होंने जो फीस ली है, इसपर किसी को भरोसा नहीं होगा।
Unni Mukundan: यौन उत्पीड़न मामले में उन्नी मुकुंदन को मिली राहत, केरल उच्च न्यायालय ने खारिज किया केस
विवेक को किताब पढ़कर हुआ था आश्चर्य
हाल ही में, एक इंटरव्यू में पल्लवी ने कहा, 'द वैक्सीन वॉर डॉ. बलराम भार्गव की किताब 'गोइंग वायरल: द मेकिंग ऑफ कोवैक्सिन' पर आधारित है। दूसरी लहर के बाद हमें डॉ. बलराम भारद्वाज की किताब के बारे में पता चला और इसमें उनके विकास की पूरी यात्रा का वर्णन किया गया है।" जब विवेक ने इसे पढ़ा, तो वह मेरे पास आए और कहा यह आश्चर्यजनक है कोई नहीं जानता कि इन वैज्ञानिकों ने क्या किया है।'
Unni Mukundan: यौन उत्पीड़न मामले में उन्नी मुकुंदन को मिली राहत, केरल उच्च न्यायालय ने खारिज किया केस
डॉ बलराम भार्गव ने फिल्म के लिए ली थी इतनी फीस
पल्लवी ने आगे कहा, 'हमने डॉ. बलराम से उनकी किताब को फिल्म में बदलने के लिए संपर्क किया। पल्लवी ने खुलासा किया कि डॉ. बलराम ने फिल्म के लिए केवल एक रुपया लिया है।" पल्लवी ने आगे कहा, 'डॉक्टर भार्गव ने हमें बताया कि टीके जनहित में बनाए गए हैं तो मैं इससे मुनाफा कैसे ले सकते हैं।'