फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Vaccine War: Pallavi Joshi talks about her upcoming film says I call this a superhero movies

Pallavi Joshi: पल्लवी जोशी ने 'द वैक्सीन वॉर' को बताया सुपरहीरो फिल्म, बोलीं- इसका हिस्सा बनना गर्व की बात

Tue, 29 Aug 2023 09:22 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 29 Aug 2023 09:22 AM IST
सार

पल्लवी जोशी ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, 'मैंने एक निर्माता के रूप में जो भी फिल्में बनाई हैं, यह उनमें सबसे अच्छी फिल्म है, क्योंकि यह बहुत सारी महिला वैज्ञानिकों से जुड़ी है'।

विज्ञापन
The Vaccine War: Pallavi Joshi talks about her upcoming film says I call this a superhero movies
पल्लवी जोशी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

विस्तार

इन दिनों विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित आगामी फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' चर्चा में है। इस फिल्म के मेकर्स ने हाल ही में इंडिया फॉर ह्यूमैनिटी टूर के हिस्से के रूप में यूएसए में एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी। इस फिल्म में पल्लवी जोशी, अनुपम खेर, नाना पाटेकर और राइमा सेन अहम रोल में हैं और यह 28 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। पल्लवी अपने पति विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित इस फिल्म की निर्माता हैं। हाल ही में उन्होंने 'द वैक्सीन वॉर' को लेकर अपनी राय रखी।

विज्ञापन


महिलाओं की भागीदारी पर प्रकाश
पल्लवी जोशी ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, 'मैंने एक निर्माता के रूप में जो भी फिल्में बनाई हैं, यह उनमें सबसे अच्छी फिल्म है, क्योंकि यह बहुत सारी महिला वैज्ञानिकों से जुड़ी है। जब हमने रिसर्च शुरू किया था तो हममें से कोई नहीं जानता था कि भारत में विज्ञान का क्षेत्र महिलाओं से कितना भरा हुआ है। हाल ही में हमने चंद्रयान 3 को चंद्रमा पर उतरते हुए देखा और आपने गौर किया होगा कि तमाम महिला वैज्ञानिक इस मिशन में शामिल रहीं। कांजीवरम की साड़ी पहने, बालों में गजरा लगाए वह नजर आईं'।
विज्ञापन

Scam 2003 Interview:  ‘सांड की आंख’ के निर्देशक का फिर सही लगा निशाना, हंसल बोले- किताब पढ़ने की कोई जरूरत नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात पर है गर्व
पल्लवी जोशी ने आगे कहा, 'एक महिला के रूप में उन महिला वैज्ञानिकों की कहानी बताना मेरे लिए बहुत जरूरी था। इन वैज्ञानिकों में से एक के रूप में काम मेरे लिए गर्व की बात है। एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'मैं इसे सुपरहीरो फिल्म कहूंगी, जहां मुझे एक सुपरहीरो का रोल अदा करने का मौका मिला'।
Leena Chandavarkar: जब 20 साल छोटी लीना से शादी के लिए धरने पर बैठ गए किशोर, फिर एक गाने से पिता को मना लिया

मेडिकल क्षेत्र के लोगों के लिए ट्रिब्यूट
पल्लवी जोशी का कहना है कि 'द वैक्सीन वॉर' भारतीय वैज्ञानिकों और स्वदेशी टीकों के बारे में तमाम अध्याय खोलती है। यह फिल्म कोविड-19 महामारी के खौफनाक समय के दौरान मेडिकल बिरादरी और वैज्ञानिकों के समर्पण को भी एक ट्रिब्यूट है। बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फिल्म का टीजर जारी हो चुका है।
Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर ने खरीदा किंग-साइज घर, लगभग बनकर तैयार है 'राव साहब' का आलीशान बसेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed