फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Vaccine War Nana Patekar to play lead role Vivek Agnihotri next film said he surrendered himself to script

The Vaccine War: 'द वैक्सीन वॉर' में मुख्य किरदार निभाएंगे नाना पाटेकर, विवेक ने पोस्ट के जरिए किया एलान

Fri, 27 Jan 2023 06:38 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 27 Jan 2023 06:38 PM IST
सार

'द वैक्सीन वॉर' की शूटिंग खत्म होने के बाद आज निर्देशक ने 'द वैक्सीन वॉर' के मुख्य अभिनेता का खुलासा कर दिया है, जिसे सुनकर सभी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है।

विज्ञापन
The Vaccine War Nana Patekar to play lead role Vivek Agnihotri next film said he surrendered himself to script
विवेक अग्निहोत्री, नाना पाटेकर - फोटो : insta

विस्तार

पिछले साल कश्मीर घाटी में हुए नरसंहार को दर्शाने वाली फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले निर्देशक विवेक अग्निहोत्री इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म का एलान विवेक ने कुछ ही दिनों पहले किया था। हालांकि, 'द वैक्सीन वॉर' की शूटिंग आखिरकार खत्म हो गई है। विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म की स्टार कास्ट की घोषणा अभी तक नहीं की थी, लेकिन निर्देशक ने बीते दिनों खुलासा किया कि सप्तमी गौड़ा 'द वैक्सीन वॉर' में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती नजर आएंगी। हालांकि, अब शूटिंग खत्म होने के बाद आज निर्देशक ने 'द वैक्सीन वॉर' के मुख्य अभिनेता का खुलासा कर दिया है, जिसे सुनकर सभी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है।

विज्ञापन

Tiger 3: टाइगर 3 में अपने लुक पर काफी मेहनत कर रहे शाहरुख खान, एक्शन सीक्वेंस के लिए बनवाई खास विग
विज्ञापन


कुछ ही देर पहले अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा करके निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने खुलासा किया है कि 'द वैक्सीन वॉर' में मुख्य अभिनेता और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार नाना पाटेकर होंगे। निर्देशक ने शूटिंग सेट से नाना पाटेकर के साथ एक तस्वीर साझा की है, जिसमें विवेक निर्देशक की कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं और उनके साइड में नाना पाटेकर अपनी कुर्सी पर बैठे हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए विवेक ने लिखा, 'आधिकारिक घोषणा: तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता, हमारे समय के सबसे ईमानदार और शक्तिशाली अभिनेताओं में से एक नाना पाटेकर, द वैक्सीन वॉर में कलाकारों का नेतृत्व कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

TRP WEEK 3: टीआरपी के मामले में फिर 'अनुपमा' ने दिखाया दम, अभि-अक्षु के साथ ने मचाया धमाल

View this post on Instagram

A post shared by Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri)



इस बारे में बात करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने कहा, 'आई एम बुद्धा में हम भारतीय सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। द वैक्सीन वॉर के लिए, फिल्म के मुख्य अभिनेता का शक्तिशाली, विश्वसनीय होना जरूरी था। और जब हम किसी ऐसे व्यक्ति को कास्ट करने के बारे में सोच रहे थे, जिसका प्रदर्शन निर्विवाद हो तो हमारे दिमाग में केवल नाना पाटेकर का ही नाम आया। वह उन दुर्लभ अभिनेताओं में से एक हैं, जो किसी भी भूमिका में अपना बेस्ट देते हैं और जिन्होंने कभी भी अपने अभिनय के साथ, अपने प्रदर्शन से समझौता नहीं किया है।
Shah Rukh Khan: 'पठान' की रिकॉर्डतोड़ कमाई के बीच शाहरुख ने फैंस को दिया सफलता का मंत्र, कहा- आगे बढ़ने के लिए..

उन्होंने आगे कहा, 'मुझे बेहद खुशी है कि पल्लवी और नाना पाटेकर को मैंने इस फिल्म में काम करने के लिए चुना। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक रोल निभाए हैं। नाना पाटेकर ने खुद को स्क्रिप्ट और किरदार के लिए समर्पित कर दिया था, जो बहुत ही दुर्लभ गुण है। हम बहुत खुश और प्रसन्न हैं कि नाना पाटेकर हमारे समय की सबसे महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक में काम कर रहे हैं। हमारे समय की सबसे प्रेरक और ईमानदार फिल्म, हमारे समय की सबसे ईमानदार और सच्ची फिल्म द वैक्सीन वॉर।' 
Chintan Rachchh: एक और सोशल मीडिया स्टार की ओटीटी पर एंट्री, नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘क्लास’ में मिला मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed