{"_id":"57c6a0a54f1c1bde042cb4da","slug":"the-story-plot-of-jolly-llb-2","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जॉली एलएलबी 2 की कहानी का हुआ पर्दाफाश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जॉली एलएलबी 2 की कहानी का हुआ पर्दाफाश
अमित कर्ण/ अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2016 02:53 PM IST
विज्ञापन
जॉली एलएलबी 2 का दृश्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ का कैसरबाग इलाका इन दिनों फिल्म सेट में तब्दील हो चुका है। वहां जॉली एलएलबी 2 का दूसरा शेड्यूल शूट हो रहा है। फिल्म की कहानी मालूम कर ली गई है। सेट पर मौजूद एक क्रू मेंबर और फॉक्स स्टार स्टूडियो से जुड़े एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर फिल्म का प्लॉट जाहिर कर दिया। फिल्म लखनऊ में सेट है और एक जाली एनकाउंटर पर बेस्ड है। पुलिस के अधिकारी एक हाई-प्रोफाइल केस को सॉल्व करने के चक्कर में कई बेगुनाहों का कत्ल कर देते हैं। मृत बेगुनाहों में से एक परिवार पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ आवाज उठाता है।
वकील जॉली उनकी आवाज को न्याय के मंदिर में ले जाता है।
विज्ञापन
वकील जॉली उनकी आवाज को न्याय के मंदिर में ले जाता है।
फर्जी एनकाउंटर का मसला उठाया गया है
अक्षय कुमार
गौरतलब है कि पहली फिल्म हिट एंड रन केस पर केंद्रित थी। इस बार डायरेक्टर सुभाष कपूर ने फर्जी एनकाउंटर का मसला उठाया है। पहली फिल्म की हीरोइन अमृता कपूर टीचर बनीं थीं, लेकिन इस बार फिल्म की हीरोइन हुमा कुरेशी जॉली की हाउसवाइफ हैं। नकली एनकाउंटर करने वाले पुलिस को बचाव पक्ष का जो वकील बचाता है, उसका रोल अन्नू कपूर प्ले कर रहे हैं। 12 साल पहले आई फिल्म ऐतराज में अक्षय कुमार व अन्नू कपूर की जोड़ी साथ थी। वह भी कोर्ट रूम ड्रामा थी जिसमें अन्नू कपूर ने मंझे हुए बैरिस्टर का किरदार निभाया था।
फिल्म की कहानी लखनऊ, बनारस और मेरठ में सफर करती है।
फिल्म की कहानी लखनऊ, बनारस और मेरठ में सफर करती है।