फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Song Of Scorpions: Irrfan Khan Last Film is Now streaming on amazon prime video Know details

The Song Of Scorpions: इरफान खान की आखिरी फिल्म 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स' ओटीटी पर रिलीज, यहां देखें

Fri, 30 Jun 2023 02:21 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 30 Jun 2023 02:21 PM IST
सार

अनूप सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स' को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया है। 

विज्ञापन
The Song Of Scorpions: Irrfan Khan Last Film is Now streaming on amazon prime video Know details
द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स ओटीटी पर रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता इरफान खान अब इस दुनिया में नहीं हैं। मगर, अपने अभिनय और फिल्मों के जरिए एक्टर आज भी प्रशंसकों के दिलों में बसे हैं। इरफान के फैंस के लिए खुशखबरी है। एक्टर की आखिरी फिल्म 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स' ने ओटीटी पर दस्तक दे दी है। बता दें कि यह फिल्म इसी साल 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। करीब दो महीने बाद अब फिल्म ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है।

विज्ञापन


इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हुई रिलीज
अनूप सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स' को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया है। जो दर्शक इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए, वे अब ओटीटी पर इसका आनंद ले सकते हैं। इरफान के साथ 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स' में गोलशिफतेह फरहानी मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। उनके अलावा वहीदा रहमान,  शशांक अरोड़ा , कृतिका पांडे और तिलोत्तमा शोम ने भी फिल्म में अहम रोल अदा किए हैं।
विज्ञापन

इरफान की अदाकारी का उनवान, परदे पर आदम की मोहब्बत देख आप रो पड़ेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्टर ने निभाई ऊंट व्यापारी की भूमिका
फिल्म 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स' की कहानी राजस्थान के जैसलमेर की पृष्ठभूमि पर है, जहां आदिवासी इलाके में  बिच्छू के  डंक  का इलाज गीतों द्वारा किया जाता है। इरफान खान इस फिल्म में ऊंट व्यापारी आदम का किरदार निभाते दिखे हैं। बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग दिसंबर 2015 में राजस्थान के जैसलमेर में हुई थी।
Sonam Kapoor: इंडस्ट्री में वापसी पर सोनम कपूर ने की बात, बोलीं- साल में सिर्फ दो ही प्रोजेक्ट करूंगी

फिल्म समारोहों में लूटी वाहवाही
अगस्त 2017 में इस फिल्म का स्विट्जरलैंड के लोकार्नो में 70वें लोकार्नो फिल्म समारोह में पियाजा ग्रैंड पर वर्ल्ड प्रीमियर हुआ था। इसके अलावा यह फिल्म दुनिया के तमाम फिल्म समारोहों में वाहवाही लूट चुकी है। साल 2019 में यह फिल्म यूरोप में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को वहां खूब पसंद किया गया था। बता दें कि 29 अप्रैल, 2020 को इरफान इस दुनिया को अलविदा कह गए थे।
Chhavi Mittal: टीवी की इस 'नागिन' ने 8 साल पहले छोड़ दी थी एक्टिंग, बताया- किस वजह से लिया इतना बड़ा फैसला?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed