Chhavi Mittal: टीवी की इस 'नागिन' ने 8 साल पहले छोड़ दी थी एक्टिंग, बताया- किस वजह से लिया इतना बड़ा फैसला?
कैंसर सर्वाइवर एक्ट्रेस छवि मित्तल कई सालों से टीवी इंडस्ट्री से दूर हैं। वहीं एक्ट्रेस ने एक लेटेस्ट इंटरव्य में खुलासा किया कि क्या वे टीवी पर अब कमबैक करेंगी या नहीं?
विस्तार
छोटे पर्दे की जानी-मानी अभिनेत्री रही एक्ट्रेस छवि मित्तल ने एक लम्बा अरसा टीवी में काम किया लेकिन अब वह इंडस्ट्री को बतौर एक्ट्रेस गुडबाय कह चुकी हैं। एक लेटेस्ट इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने टीवी छोड़ने की असली वजह बताई है। साथ ही कहा है कि वह एक शर्त पर एक्टिंग की दुनिया में वापसी करेंगी।
छवि मित्तल ने इंडस्ट्री छोड़ने का बताया सच
छवि मित्तल ने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने 8 साल पहले ही टीवी को गुडबाय कह दिया था। हालांकि, अगर वह वापसी करेंगी भी तो बतौर प्रोड्यूसर, लेकिन किसी शो में वह अभिनय नहीं करेंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, छवि ने बातचीत करते हुए कहा- "मैंने 8 साल पहले टीवी छोड़ दिया था और वापसी का मेरा कोई प्लान नहीं है। मैंने जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए टीवी छोड़ने का फैसला किया। इसलिए मैं फिर से एक्टिंग करने के लिए वापस नहीं जाने वाली हूं। मैं अब एक्टर से कहीं ज्यादा हूं। मैं एक प्रोड्यूसर हूं और इसी क्षमता के साथ मैं टीवी पर वापसी कर सकती हूं, लेकिन बतौर एक्टर नहीं।"
क्या टीवी पर कमबैक करेंगी छवि मित्तल?
छवि मित्तल ने आगे बताया कि वह प्रोड्यूसर बनकर बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा- "एक प्रोड्यूसर के रूप में मैं अपने फैसले लेती हूं। मैं फैसला करती हूं कि मैं कब और क्या करना चाहती हूं। यही कारण है कि शेड्यूल को देखते हुए मैं टीवी पर अभिनय की दुनिया में वापस नहीं जाना चाहती।"
छवि ओटीटी पर काम करने के लिए हैं तैयार
छवि अपनी प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी को कैसे लेती हैं. इस पर वे कहती हैं, 'एक प्रोड्यूसर के रूप में, मैं अपने फैसले खुद लेती हूं। मैं तय करती हूं कि मुझे कब और क्या करना है। यही वजह है कि मैं टीवी पर एक्टिंग में वापस नहीं जाना चाहती'। बेशक, डिजिटल स्पेस में, मैं अब भी जरूरत पड़ने पर एक्टिंग करती हूं और अगर मुझे किसी ओटीटी प्रोजेक्ट में अच्छी भूमिका मिलती है, तो मैं इसे करूंगी'।
यह भी पढ़ें: 'इंडियन 2' के बाद फिल्म के तीसरे भाग की शूटिंग करेंगे कमल हासन? उदयनिधि स्टालिन ने खोला राज