{"_id":"1cb959aa-a8da-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"the-secret-behind-saif-ali-khan-s-role-in-go-goa-gone","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो क्या 'गो गोवा गॉन' में हत्यारे बने हैं सैफ?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तो क्या 'गो गोवा गॉन' में हत्यारे बने हैं सैफ?
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 19 Apr 2013 03:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता सैफ अली खान ने अपने सह-निर्माण में बन रही फिल्म 'गो गोवा गोन' में जोंबी हत्यारे बोरिस का किरदार किया है। उनका कहना है कि फिल्म में उनकी सिर्फ मेहमान भूमिका नहीं है।
विज्ञापन
फिल्म का संगीत जारी होने के अवसर पर सैफ ने कहा, "मैं यह नहीं कहूंगा कि यह केवल मेहमान भूमिका है, मेरी भूमिका कहीं ज्यादा है।"
उन्होंने कहा, "मैं खुश हूं कि लोगों ने जो ट्रेलर देखा वह उन्हें पसंद आया। मुझे पूरा विश्वास है कि उन्हें फिल्म में मेरी भूमिका भी पसंद आएगी।"
सैफ फिल्म में सुनहरे बालों में दिखाई देंगे। वह इस फिल्म में अजीब से डायलॉग डिलवेरी करते हुए दिखेंगे।
उन्होंने कहा, "हमने बालों को सुनहरा रंगने की कोशिश की लेकिन वे पीले और लाल हो गए। यह लंबी प्रक्रिया थी। हमें दो से तीन प्रयासों में ऐसे बाल मिल सके। लोगों को लुक व संवाद पसंद आए।"
विज्ञापन
राज निदिमोरु व कृष्णा डी.के. के निर्देशन में बनी 'गो गोवा गोन' में कुणाल खेमू, वीर दार व पूजा गुप्ता ने अभिनय किया है। फिल्म 10 मई को प्रदर्शित होगी।
विज्ञापन