Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Sabarmati Report Actor Vikrant Massey Announces Retirement on social Media

Vikrant Massey: विक्रांत मैसी ने अभिनय से ब्रेक लेने का किया एलान, आखिर अचानक क्यों लिया यह फैसला?

Mon, 02 Dec 2024 07:15 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 02 Dec 2024 07:15 AM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी के हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट में अभिनय से ब्रेक लेने का एलान किया है। हाल ही में अभिनेता फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' में नजर आए थे।

विज्ञापन
The Sabarmati Report Actor Vikrant Massey Announces Retirement on social Media
विक्रांत मैसी - फोटो : ट्विटर @PIB_India

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी के हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट में अभिनय से ब्रेक लेने का एलान किया है। हाल ही में अभिनेता फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' में नजर आए थे। इससे पहले, उन्हें '12वीं फेल' और 'सेक्टर 36' जैसी फिल्मों में उनकी बेहतरीन अदाकारी के लिए सराहा गया था। यह उम्मीद की जा रही थी कि विक्रांत इस सफलता का फायदा उठाकर आगे बढ़ेंगे, लेकिन अभिनेता ने अचानक से ब्रेक लेने का फैसला किया है। 37 वर्ष की उम्र में फिल्मों से दूरी बनाने के उनके फैसले ने सभी को हैरान कर दिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

The Sabarmati Report Actor Vikrant Massey Announces Retirement on social Media
विक्रांत मैसी - फोटो : एक्स
विक्रांत ने किया संन्यास का ऐलान 

विक्रांत ने सोमवार सुबह (2 दिसंबर) को अपने फैंस को चौंकाते हुए यह घोषणा की कि वह 2025 के बाद अभिनय से ब्रेक ले लेंगे। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक नोट में उन्होंने लिखा, "पिछले कुछ साल और उससे पहले का समय अद्भुत रहा है। मैं आप सभी का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने मुझे हमेशा समर्थन दिया, लेकिन जैसे ही मैं आगे बढ़ा तो मुझे यह एहसास हुआ कि एक पति, पिता, बेटे और एक अभिनेता के रूप में भी अब खुद को पुनः संरेखित करने और घर लौटने का समय आ गया है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

The Sabarmati Report Actor Vikrant Massey Announces Retirement on social Media
विक्रांत मैसी - फोटो : इंस्टाग्राम @ektarkapoor
इन फिल्मों में आएंगे नजर

रिपोर्ट्स के अनुसार, विक्रांत फिलहाल दो फिल्मों - 'यार जिगरी' और 'आंखों की गुस्ताखियां' पर काम कर रहे हैं। इन फिल्मों के बारे में बात करते हुए अभिनेता ने लिखा, "2025 में हम एक आखिरी बार मिलेंगे। पिछली दो फिल्में और कई सालों की यादों के लिए एक बार फिर धन्यवाद।"

विज्ञापन

The Sabarmati Report Actor Vikrant Massey Announces Retirement on social Media
विक्रांत मैसी - फोटो : इंस्टाग्राम@vikrantmassey
दमदार अदाकारी के लिए मशहूर हैं विक्रांत
विक्रांत मैसी को उनकी दमदार अदाकारी के लिए जाना जाता है। छोटे पर्दे से शुरुआत कर उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में खास मुकाम हासिल किया है। पिछले साल रिलीज हुई विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म 12वीं फेल में नजर आए थे। इस फिल्म से वह काफी ज्यादा लोकप्रिय हो गए थे। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म काफी ज्यादा सफल रही थी। वहीं, ओटीटी पर भी इसे दर्शकों समेत फिल्मी हस्तियों ने खूब सराहा था।

The Sabarmati Report Actor Vikrant Massey Announces Retirement on social Media
विक्रांत मैसी - फोटो : इंस्टाग्राम@vikrantmassey
द साबरमती रिपोर्ट का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

गौरतलब है कि विक्रांत की फिल्म द साबरमती रिपोर्ट हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म को लोगों से मिली-जुली प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने अब तक 28 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है।
Filmfare OTT Awards 2024: बेस्ट एक्ट्रेस बनीं हुमा कुरैशी, निखिल आडवाणी ने जीती बेस्ट डायरेक्टर की ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed