The Railway Men: द रेलवे मेन का ट्रेलर रिलीज, रूह कंपा देगी भोपाल गैस त्रासदी की कहानी, शिव रवैल ने किया कमाल
सच्ची कहानियों पर आधारित, नेटफ्लिक्स की आगामी सीरीज 'द रेलवे मेन' का ट्रेलर भोपाल गैस त्रासदी की भयावहता को स्क्रीन पर जीवंत तरीके से दिखाता है। आर माधवन , बाबिल खान , के के मेनन और दिव्येंदु स्टारर चार-एपिसोड की सीरीज असल जीवन के नायकों के इर्द-गिर्द घूमती है।
विस्तार
ट्रेलर में दिखाई गई है यह कहानी
सच्ची कहानियों पर आधारित, नेटफ्लिक्स की आगामी सीरीज 'द रेलवे मेन' का ट्रेलर भोपाल गैस त्रासदी की भयावहता को स्क्रीन पर जीवंत तरीके से दिखाता है। आर माधवन , बाबिल खान , के के मेनन और दिव्येंदु स्टारर चार-एपिसोड की सीरीज असल जीवन के नायकों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्होंने देश में सबसे खराब औद्योगिक आपदाओं को रोकने में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया है।
रूह कंपा देगी भोपाल गैस त्रासदी की कहानी
शिव रवैल ने पर्दे पर किया कमाल
आर माधवन भारतीय रेलवे के एक अधिकारी के रूप में दिखाई देते हैं, जो लोगों को पीछे नहीं छोड़ना चाहते हैं। जूही चावला एक राजनेता की भूमिका में हैं। सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे आम आदमी लोगों की जान बचाने के लिए एक साथ आते हैं। 'द रेलवे मेन' का निर्माण वाईआरएफ एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है। इसकी कहानी आयुष गुप्ता ने लिखी है। निर्देशन शिव रवैल का है। सीरीज की कहानी, मध्य प्रदेश के भोपाल में 2-3 दिसंबर, 1984 में हुई गैस त्रासदी के इर्द-गिर्द घूमती है।