फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Night Manager 2 trailer Anil Kapoor and Aditya Roy Kapur will come face to face in the final season

The Night Manager 2 Trailer: शैली की लंका जलाने आ रहा शान, ट्रेलर में अनिल-आदित्य दोनों दमदार

Mon, 05 Jun 2023 02:10 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Mon, 05 Jun 2023 02:10 PM IST
सार

'द नाइट मैनेजर 2' का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर रिलीज हो गया है। आदित्य रॉय कपूर यानी शान, अनिल कपूर यानी शैली की लंका में आग लगाने आ रहा है। 

विज्ञापन
The Night Manager 2 trailer Anil Kapoor and Aditya Roy Kapur will come face to face in the final season
द नाइट मैनेजर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हॉटस्टार स्पेशल्स की 'द नाइट मैनेजर' के दूसरे पार्ट 'द नाइट मैनेजर 2' का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर रिलीज हो गया है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने सीरीज का ट्रेलर जारी किया है, जिसे देखकर साफ हो रहा है कि दूसरा सीजन दोगुना बेहतर और बोल्ड होने जा रहा है। अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर की यह सीरीज किस दिन से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी, इसकी डिटेल भी सामने आ गई है। 

विज्ञापन

'द नाइट मैनेजर 2' का ट्रेलर जारी

अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर और शोभिता धूलिपाला की इस सीरीज का ट्रेलर धमाकेदार है। ट्रेलर की शुरुआत आदित्य रॉय कपूर यानी शान से हो रही है, जो अनिल कपूर यानी शैली की लंका जलाने के लिए आ रहे हैं। अनिल कपूर ने भी ट्रेलर को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। साथ ही इसके कैप्शन में लिखा है, 'शैली की लंका जलाने के लिए, शान है तैयार। सबसे प्रतीक्षित सीजन का समापन यहां है। द नाइट मैनेजर 2 केवल 30 जून से हॉटस्टार पर।'

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

विज्ञापन
विज्ञापन

'द नाइट मैनेजर 2' स्टारकास्ट

वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर 2' का निर्देशन प्रियंका घोष और संदीप मोदी ने मिलकर किया है। यह इसी नाम की जो जॉन ले कार्रे की 'द नाइट मैनेजर' का हिंदी रूपांतरण है। हिंदी वेब सीरीज में आदित्य रॉय कपूर और अनिल कपूर के अलावा  शोभिता धुलिपाला, तिलोत्तमा शोम, सास्वता चटर्जी और रवि बहल जैसे सितारे हैं। 


Gufi Paintal Death: ‘शकुनि’ के निधन पर बोले ‘द्रोणाचार्य’, महाभारत के एक अध्याय का अंत हो गया

इस दिन रिलीज होगी सीरीज 

डिज्नी पर हॉटस्टार पर 17 फरवरी को रिलीज हुई सीरीज के पहले पार्ट को समीक्षकों और फैंस के जरिए काफी सराहा गया था। वहीं, अब इसका दूसरा पार्ट 30 जून को धमाल मचाने आ रहा है। सीरीज को लेकर निर्माता और निर्देशक संदीप मोदी ने कहा कि 'द नाइट मैनेजर पार्ट 2' के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार के साथ काम करना एक शानदार अवसर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed