फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Kerala Story Fame Director Sudipto Sen Next Movie Charak Fair Of Faith Teaser Release

'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी

Mon, 16 Feb 2026 02:07 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Mon, 16 Feb 2026 02:07 PM IST
सार

Charak Fair Of Faith Teaser Release: ग्रामीण इलाकों में फैले अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र पर सवाल उठाती सुदिप्तो सेन की आगामी फिल्म चरक का टीजर रिलीज। यहां देखें क्या है खास…

विज्ञापन
The Kerala Story Fame Director Sudipto Sen Next Movie Charak Fair Of Faith Teaser Release
चरक फिल्म टीजर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'द केरल स्टोरी' फेम निर्देशक सुदीप्तो सेन की आगामी फिल्म ‘चरक: फेयर ऑफ फेथ’ का टीजर आज जारी हुआ है। टीजर में भारत के ग्रामीण इलाकों में व्याप्त अंधविश्वास, रूढ़िवादिता और तंत्र-मंत्र से जुड़े कई सवाल उठाए गए हैं। जानते हैं कैसा है ‘चरक’ का टीजर और क्या है इसमें कुछ खास?

विज्ञापन

टीजर में क्या है?
चरक मेले की भयावह बैकग्राउंड पर आधारित यह फिल्म एक ऐसे समुदाय की कहानी है, जो मानता है कि यह त्योहार उनकी लंबे समय से लंबित मनोकामनाओं को पूरा करने का आखिरी मौका है। जैसे-जैसे अनुष्ठान तेज होते जाते हैं, टीजर में कुछ परेशान करने वाली प्रथाओं और नैतिक दुविधाओं की झलक मिलती है। जो फिल्म को भक्ति, त्याग और गलत विश्वास की एक गहरी पड़ताल के रूप में दिखाती हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Pen Movies (@penmovies)


तांत्रिक जगत के रहस्य को दिखाती है फिल्म
चरक भारतीय तांत्रिक जगत के रहस्यमय और अनसुलझे पहलुओं को तलाशने की कोशिश करती है। इसमें मनोवैज्ञानिक रूप से गहराई से जुड़े किरदारों को एक विचलित कर देने वाले ट्रेडिनशन के साथ मिश्रित किया गया है। टीजर में अंधविश्वाल व तंत्र-मंत्र की अलग-अलग विद्याओं व विधाओं के बारे में दिखाया गया है। इसमें अघोरी से लेकर बली देने की प्रथा तक शामिल है।

6 मार्च को रिलीज होगी फिल्म
शीलादित्य मौलिक द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अंजली पाटिल, साहिदुर रहमान, सुब्रत दत्ता, शशि भूषण, नलनीश नील, शंखदीप और शौनक श्यामल सहित कई जाने-माने कलाकार शामिल हैं। ‘चरक: फेयर ऑफ फेथ’ एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सिनेमाई अनुभव प्रदान करता है, जो आस्था और कट्टरता के बीच की पतली रेखा पर सवाल उठाता है। यह फिल्म 6 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के टीजर को देखकर इसको लेकर उत्साह बढ़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed