फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   the kerala story amid controversy producers change intro from 32000 missing women to 3 women know the details

The Kerala Story: विवाद के बीच 'द केरल स्टोरी' में बड़ा बदलाव, 32000 की जगह इतनी की गई महिलाओं की संख्या

Tue, 02 May 2023 05:02 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Tue, 02 May 2023 05:02 PM IST
सार

विवाद के बीच 'द केरल स्टोरी' में बड़ा बदलाव किया गया है। फिल्म की टीजर के इंट्रो लाइन में फिल्म अब कहा गया है कि तीन महिलाओं का ब्रेनवॉश करने के बाद धर्म परिवर्तन किया गया ,जबकि इससे पहले उनकी संख्या 32 हजार बताई जा रही थी।

विज्ञापन
the kerala story amid controversy producers change intro from 32000 missing women to 3 women know the details
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाल ही में सुदीप्तो सेन की फिल्म 'द केरल स्टोरी' का रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर रिलीज हुआ है। फिल्म के ट्रेलर में यह दावा किया गया था कि 32 हजार लड़कियों को लव जिहाद के चंगुल में फंसाकर उनका धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बना दिया गया, जिसके बाद से इसपर विवाद शुरू हो गया है। वहीं, अब फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इससे पहले ट्रेलर में उल्लेख किया गया था कि लगभग 32,000 महिलाएं केरल से लापता हो गई हैं। अब निर्माता ने इसमें बदलाव किया है। मंगलवार को फिल्म का नया टीजर के इंट्रो लाइन में बड़ा बदलाव करते हुए अब कहा गया है कि तीन महिलाओं का ब्रेनवॉश करने के बाद धर्म परिवर्तन किया गया और उन्हें भारत और विदेशों में आतंकी मिशन पर भेजा गया, जबकि इससे पहले उनकी संख्या 32 हजार बताई जा रही थी।
विज्ञापन





 

the kerala story amid controversy producers change intro from 32000 missing women to 3 women know the details
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
फिल्म का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है, तब से इसपर विवाद चल रहा है। हाल ही में सत्तासीन लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट-कांग्रेस इसपर रोक लगाने की मांग की थी, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने मामले पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है। दरअसल, फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की याचिका में कहा गया है कि यह नफरत फैलाने की भावना को बढ़ावा देती है, जिसके बाद जस्टिस केएम जोसेफ और जस्टिस बीवी नागरत्ना की खंडपीठ ने कहा कि फिल्म की रिलीज को चुनौती देना उचित उपाय नहीं है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

the kerala story amid controversy producers change intro from 32000 missing women to 3 women know the details
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

शशि थरुर ने ट्वीट कर कही यह बात
फिल्म को लेकर विवाद थमने का नाम ले रहा है। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने ट्वीट कर कहा कि केरल में 32000 महिलाओं ने इस्लाम कबूला, इस दावे को सच साबित करने वाले सबूत जमा करें और एक करोड़ रुपये ले जाएं। अब मुस्लिम लीग की केरल यूश कमेटी ने घोषणा की है, जिसमें कहा गया है कि फिल्म में किए गए दावों के पीछे सबूत देने के लिए 4 मई को हर जिले में संग्रह केन्द्र खोले जाएंगे। इसमें कोई भी विवरण डाल सकता है। 

विज्ञापन

the kerala story amid controversy producers change intro from 32000 missing women to 3 women know the details
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

नफरत फैलाने का उद्देश्य- पिनराई विजयन
वहीं केरल के सीएम पिनराई विजयन ने इसपर कहा है कि फिल्म जानबूझकर सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के उद्देश्य से बनाई गई है। अपने ट्वीट में उन्होंने कहा, हिंदी फिल्म द केरल स्टोरी का ट्रेलर पिछले दिनों जारी किया था, जो कि सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के उद्देश्य से और केरल के खिलाफ नफरत फैलाने के उद्देश्य से जानबूझकर बनाई गई है।

the kerala story amid controversy producers change intro from 32000 missing women to 3 women know the details
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि इस फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने 10 कट के साथ 'ए' सर्टिफिकेट दे दिया है। बोर्ड की जांच कमेटी ने फिल्म देखने के बाद मेकर्स से इसमें 10 बदलाव करने को कहा था। साथ ही, फिल्म में आंकड़ों के दस्तावेजी प्रमाण भी प्रस्तुत करने को कहा गया था। इस फिल्म के कई डायलॉग और सीन पर सेंसर बोर्ड की कैंची चली है। द केरल स्टोरी 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

यह भी पढ़ें- The Kerala Story: सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म पर रोक की मांग वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, कही यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed