फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Kerala Story 2 Release Ban Lifted By High Court Makers Share Their Views On Press Conference

‘सौ प्रतिशत रिसर्च दिखाते हैं तो लोग…’, ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स ने रखा अपना पक्ष, रिलीज पर लगी रोक हटी

Fri, 27 Feb 2026 08:08 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Fri, 27 Feb 2026 08:08 PM IST
सार

The Kerala Story 2 Release Ban Lifted: शुक्रवार को फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ की रिलीज पर लगा बैन केरल हाईकोर्ट ने हटा दियाI फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। मेकर्स और निर्देशक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ को लेकर कई बातें साझा कीं, अपना पक्ष पब्लिक के सामने रखा। 

विज्ञापन
The Kerala Story 2 Release Ban Lifted By High Court Makers Share Their Views On Press Conference
फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' के निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@kamakhayanrsingh

विस्तार

शुक्रवार को केरल हाईकोर्ट ने फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को राहत दी है। इसकी रिलीज पर लगा बैन हटा दिया। इस बैन के हटते ही फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ थिएटर में रिलीज हो गई। कोर्ट के आदेश के बाद फिल्म के निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिल्म को लेकर कई बातें साझा कीं। साथ ही कोर्ट ने क्यों इसकी रिलीज पर लगे बैन को हटाया, इस बारे में भी जानकारी साझा की है। इसके अलावा उन्होंने अनुराग कश्यप को भी करारा जवाब दिया है, पिछले दिनों अनुराग ने निर्देशक कामाख्या नारायण को लेकर काफी कुछ कहा था। 

विज्ञापन

फिल्म में सिर्फ क्रिमिनल्स को दिखाया है 
निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ काे लेकर कई प्वाइंट्स सामने रखे। वह कहते हैं, ‘मैं या मेरी टीम केरल के खिलाफ नहीं है, हमने केरल या वहां के लोगों को नेगेटिव तरीके से फिल्म में नहीं दिखाया है। हमने तो सिर्फ फिल्म में समाज के क्रिमिनल्स को दिखाया। 

विज्ञापन
Trending Videos

The Kerala Story 2 Release Ban Lifted By High Court Makers Share Their Views On Press Conference
'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

कोर्ट ने क्यों हटाया फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ से बैन?
केरल हाईकोर्ट ने शुक्रवार को फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ की रिलीज पर लगे बैन को हटा दिया। इस पर निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह ने कहा, ‘हमारा स्टैंड कोर्ट को काफी कन्विंसिंग लगा, इसलिए उन्होंने स्टे हटा दिया। कोर्ट को सेंसर बोर्ड सर्टिफिकेशन से कोई दिक्कत नहीं थी। देखिए, आमतौर पर 4 लोग फिल्म का रिव्यू करते हैं और सेंसर सर्टिफिकेट देते हैं। लेकिन हमारी फिल्म 8 लोगों ने देखी, जिसमें केरल के दो सोशल वर्कर भी शामिल हैं। 

फिल्म का धर्म से कोई संबंध नहीं है 
निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी बताया कि उन्हें 80 प्रतिशत बैकलैश सिर्फ केरल से मिला है। उनका यह भी कहना है कि फिल्म सिर्फ अपराधियों काे दिखाती है, इसका धर्म से कोई लेना-देना नहीं है। वह कहते हैं, ‘अगर हम अपनी सौ रिसर्च दिखाते हैं तो लोग इस फिल्म को नहीं देख पाएंगे। हमने क्रिमिनल्स को क्रिमिनल्स के तौर पर दिखाया है, इसका कनेक्शन धर्म से नहीं है। हमारी फिल्म में 3 राज्यों, केरल, राजस्थान और MP के पीड़ितों को दिखाया गया है। हमने किसी धर्म या समुदाय को टारगेट नहीं किया है। अगर अपराधी किसी खास समुदाय से हैं तो हमें उन्हें वैसे ही दिखाना होगा।’ 
निर्देशक आगे कहते हैं, ‘सेंसर बोर्ड ने जो कट्स किए हैं, उनसे हमारी कहानी पर कोई असर नहीं पड़ा है। वैसे मैं साफ कर दूं कि हमारी फिल्म का मकसद केरल को नुकसान पहुंचाना नहीं है।’ 

विज्ञापन

The Kerala Story 2 Release Ban Lifted By High Court Makers Share Their Views On Press Conference
‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)

क्या फिल्म के कलेक्शन पर असर होगा? 
फिल्म की रिलीज में देरी हुई, इससे इसके कलेक्शन पर असर पड़ेगा, ऐसा निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह का मनाना है। वह कहते हैं, फिल्में आसान टारगेट होती हैं। हमारे पहले दिन के कलेक्शन पर असर पड़ेगा, लेकिन मुझे यकीन है कि लोगों को यह फिल्म पसंद आएगी। फिल्म नुकसान की भरपाई कर देगी। मुझे पब्लिक और इंडस्ट्री से बहुत सपोर्ट मिल रहा है। बॉलीवुड में कोई माफिया नहीं है। कोई भी मेरे या मेरी फिल्म के खिलाफ नहीं है। हां, हमारी फिल्म यूएई और मलेशिया सहित कई देशों में रिलीज नहीं हो रही है। माना हमारी तरह की फिल्मों को कमर्शियल अवॉर्ड्स में बॉयकॉट किया जाता है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि नेशनल अवॉर्ड्स वाले लोग इसे पसंद करेंगे।’  

तीसरे पार्ट बनाने को लेकर दिया हिंट 
फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ की रिलीज के बाद क्या मेकर्स और निर्देशक इसका तीसरा पार्ट भी बनाएंगे। यह पूछने पर कामाख्या नारायण सिंह कहते हैं, ‘अगर मैं तीसरा पार्ट बनाऊंगा तो यह तभी होगा, जब मुझे एक अच्छी कहानी मिलेगी, सिर्फ दिखावे के लिए ऐसा नहीं करूंगा।’ 

विज्ञापन

The Kerala Story 2 Release Ban Lifted By High Court Makers Share Their Views On Press Conference
‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)

अनुराग कश्यप को दिया करारा जवाब 
पिछले दिनों डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ को लेकर काफी कुछ कहा। फिल्म की बुराई की, इसे प्रोपेगेंडा कहा। इसके जवाब में फिल्म ‘केरल स्टोरी 2’ के निर्देशक कहते हैं, ‘एक आदमी जिसने 'द गर्ल इन येलो बूट्स' नाम की फिल्म बनाई हो, क्या उसे सीरियसली लिया जा सकता है?’ इसके अलावा वह अनुराग के बारे में कुछ नहीं बोले।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed