फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Great Indian Kapil Show Kareena Kapoor Reveals Saif Proposed Her Thrice Before She Said Yes

कपिल शर्मा शो: सैफ के इतनी बार प्रपोज करने के बाद मानी थीं करीना, एक्ट्रेस ने किए मजेदार खुलासे; देखें वीडियो

Fri, 16 Oct 2026 08:35 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 16 Oct 2026 08:35 PM IST
सार

Kareena Kapoor And Saif Ali Khan: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री करीना कपूर जल्द ही कपिल शर्मा के शो में नजर आने वाले हैं। जानिए एपिसोड में क्या कुछ रहेगा खास। 
 

विज्ञापन
The Great Indian Kapil Show Kareena Kapoor Reveals Saif Proposed Her Thrice Before She Said Yes
कपिल शर्मा शो में पहुंचे सैफ और करीना - फोटो : इंस्टाग्राम @netflix_in

विस्तार

कॉमेडियन-एक्टर कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' सीजन 5 के अगले एपिसोड में दर्शकों को करीना कपूर और सैफ अली खान की जोड़ी दिखाई देने वाली है। शो से जुड़े कुछ प्रोमो भी सामने आए हैं, जिन्हें देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। 
विज्ञापन


कितनी बार किया सैफ ने करीना को प्रपोज?  
शादी के 14 साल पूरे होने पर करीना कपूर और सैफ अली खान कपिल शर्मा शो में नजर आने वाले हैं। शो से सामने आए प्रोमो में कपल के बीच काफी मजेदार बातों की झलक मिलती है। शो के दौरान करीना कपूर प्रपोजल को लेकर भी बड़ा खुलासा करती हैं।
विज्ञापन


करीना ने बताया कि सैफ ने उन्हें मुंबई में प्रपोज किया, ग्रीस में प्रपोज किया फिर पेरिस में प्रपोज किया। तब जाकर मैंने हां किया। इस पर सैफ कहते हैं कि अगर आप मुंबई में मान जाती, तो काफी पैसे बचते मेरे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

The Great Indian Kapil Show Kareena Kapoor Reveals Saif Proposed Her Thrice Before She Said Yes
सैफ, कपिल शर्मा और करीना - फोटो : सोशल मीडिया
कौन लेता है ज्यादा खर्राटे? 
सैफ अली खान अपनी पढ़ाई को लेकर भी बड़ा खुलासा करते हैं। जब कपिल में उनसे पूछते हैं कि क्या आप पढ़ाई में अच्छे थे? तो सैफ कहते हैं कि अगर पढ़ाई में अच्छा होता तो फिल्म इंडस्ट्री में क्यों आता। इसके बाद जब कपिल करीना से पूछते हैं कि क्या सैफ सोते वक्त खर्राटे लेते हैं? तो करीना हां कहती हैं।

इस पर सैफ करीना से पूछते हैं, 'आप क्या करती हैं।' सैफ आगे बताते हैं कि करीना भी खर्राटे लेती हैं और खुलासा करते हैं कि एक बार उन्होंने रिकॉर्ड भी किया था। सैफ आगे कहते हैं कि वो रिकॉर्डिंग देखकर उन्होंने खुदसे पूछा था कि क्या ये वही 'करीना कपूर' हैं। 

ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस: क्या 'जेलर 2' के सामने पस्त हुई 'रणबाली'? सुस्त हुई 'दृश्यम 3' की कमाई, जानें कलेक्शन

शो में सैफ और करीना रोमांटिक डांस करते भी नजर आते हैं। वीडियो देखकर साफ है कि आने वाले एपिसोड में जमकर हंसी-मजाक और मजेदार पल देखने को मिलेंगे। 

देखें वीडियो- 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed