{"_id":"650037a9ffcd9bb50e097034","slug":"the-great-indian-family-trailer-release-vicky-kaushal-as-bhajan-kumar-manushi-chhillar-film-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"The Great Indian Family Trailer: बलरामपुर के राजा बन छाए 'भजन कुमार', इस दिन रिलीज होगी विक्की कौशल की फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
The Great Indian Family Trailer: बलरामपुर के राजा बन छाए 'भजन कुमार', इस दिन रिलीज होगी विक्की कौशल की फिल्म
Tue, 12 Sep 2023 03:38 PM IST
निधि पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Tue, 12 Sep 2023 03:38 PM IST
सार
जैसा कि इस फिल्म के नाम से जाहिर है कि यह एक पारिवारिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें कॉमेडी भी है। इस फिल्म की कहानी भी परिवार के अटूट रिश्ते पर आधारित है।
विज्ञापन
द ग्रेट इंडियन फैमिली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विक्की कौशल ने सिनेमा की दुनिया में हर तरह का किरदार निभाया है, फिर चाहे वह कॉमेडी हो या फिर गंभीर। आखिरी बार अभिनेता को फिल्म जरा हटके जरा बचके में सारा अली खान के साथ देखा गया था। इसके अलावा हाल ही में विक्की कौशल को सरदार उधम के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला है। अब विक्की कौशल एकबार फिर से लोगों के हंसाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अभिनेता की आने वाली फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' का ट्रेलर जारी हो गया है। इस फिल्म में वह भजन कुमार की भूमिका निभा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से लोगों को इस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार था, जो कि अब खत्म हो चुका है।
कैसा है फिल्म का ट्रेलर
जैसा कि इस फिल्म के नाम से जाहिर है कि यह एक पारिवारिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें कॉमेडी भी है। इस फिल्म की कहानी भी परिवार के अटूट रिश्ते पर आधारित है। 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' के ट्रेलर की शुरुआत विक्की कौशल यानी भजन कुमार की धमाकेदार एंट्री से होती है। 'भजन कुमार' बलरामपुर के राजा हैं, वह लोगों के घरों में पूजा-पाठ से लेकर भजन तक सब करवाते हैं, लेकिन भजन कुमार की जिंदगी में एक ही प्रॉब्लम है, वह है लड़की। दरअसल कोई भी लड़की भजन कुमार को भाव नहीं देती, तभी उनकी जिंदगी में एंट्री होती है मानुषी छिल्लर की। जिसके बाद भजन कुमार की जिंदगी में प्यार के फूल भी खिल जाते हैं। लेकिन इसी बीच उनकी जिंदगी में एक बड़ा धमाका होता है। और ट्रेलर देखकर लग रहा है कि यह ट्विस्ट बड़ा ही मजेदार होने वाला है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें- Raazi: हरिंदर सिक्का ने 'राजी' के मेकर्स पर लगाया कहानी को वामपंथी मोड़ देने का आरोप, परेश रावल बोले- शेम-शेम
कब रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि कुछ दिनों पहले मेकर्स ने इस फिल्म का गाना 'कन्हैया ट्विटर पे आजा' साझा किया था, जिसमें विक्की कौशल की परफॉर्मेंस और गाने को पॉजिटिव रिस्पांस मिला। फैंस में विक्की और मानुषी की जोड़ी को देखना का एक्साइटमेंट है, जो कि पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर करत देखे जाएंगे। यह फिल्म 22 सितंबर को रिलीज हो रही है। स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में विक्की और मानुषी के अलावा यशपाल शर्मा, कुमुद मिश्रा, मनोज पहवा, सृष्टि दीक्षित आदि नजर आने वाले हैं।