फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Godfather Forrest Gump will be screened at the upcoming International Film Festival of India

लाल सिंह चड्ढा की रिलीज से पहले IFFI में होगा 'फॉरेस्ट गम्प' का प्रदर्शन, अंधाधुन को नहीं मिली जगह

Wed, 30 Oct 2019 10:21 PM IST
Avinash Pal मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Wed, 30 Oct 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
The Godfather Forrest Gump will be screened at the upcoming International Film Festival of India
फॉरेस्ट गम्प - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में इस साल सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली फिल्म अंधाधुन का प्रदर्शन नहीं होगा। भारतीय पैनोरमा सेक्शन में इस साल कुल 26 फिल्में दिखाई जाएंगी, जिनमें मेनस्ट्रीम सेक्शन कुल पांच फिल्मों का शामिल किया गया है। इनमें से चार फिल्में हिंदी की और एक तेलुगू की है। हालांकि,  भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के आयोजकों ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म का ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाली फिल्मों का प्रदर्शन करने की तैयारी जरूर कर रखी है।

विज्ञापन


भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2019 में इस साल 76 देसों की 200 फिल्मों का प्रदर्शन होगा। इनमें से भारत की कुल 26 फीचर फिल्मों और 15 गैर फीचर फिल्मों का प्रदर्शन इंडियन पैनोरमा सेक्शन में किया जाएगा। इस सेक्शन में हर साल मेनस्ट्रीम सिनेमा की भी कुछ फिल्मों का प्रदर्शन किया जाता है। इस साल मेनस्ट्रीम सिनेमा सेक्शन में हिंदी की उरी द सर्जिकल स्ट्राइक, गली बॉय, सुपर 30 और बधाई हो का चयन किया गया है, जबकि सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाली फिल्म अंधाधुन को इसमें शामिल नहीं किया गया।
विज्ञापन


केंद्र सरकार से सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाली फिल्म को इंडियन पैनोरमा सेक्शन में चयनित किए जाने पर इस साल की ज्यूरी पर भले सवाल उठ रहे हों, लेकिन फेस्टिवल के आयोजकों ने दर्शकों के लिए ऑस्कर पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार पाने वाली कुछ बेहतरीन फिल्मों का गोवा में प्रदर्शन करने की तैयारी जरूर कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस खास ऑस्कर सेक्शन के तहत जो फिल्में गोवा में प्रदर्शित की जाएंगी, उनमें कसाब्लांका, गॉन विंद द विंड, बेन हुर, द बेस्ट ईयर ऑफ अवर लाइव्स, ऑल अबाउट ईव, लॉरेंस ऑफ अरेबिया, द साउंड ऑफ म्यूजक, द गॉडफादर, द साइलेंस ऑफ लैम्ब्स और फॉरेस्ट गम्प शामिल है। फॉरेस्ट गम्प वही फिल्म है जिसकी आधिकारिक हिंदी रीमेक आमिर खान फिल्म लाल सिंह चड्ढा के नाम से बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed