फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The film's Hwaijada heroine Pallavi

ऑस्ट्रेलिया की पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस है ये हीरोइन

Thu, 15 Jan 2015 12:37 PM IST
Updated Thu, 15 Jan 2015 12:37 PM IST
विज्ञापन
The film's Hwaijada heroine Pallavi

फिल्म हवाईजादा से बतौर लीड अभिनेत्री आ रहीं पल्लवी देश के बजाय ऑस्ट्रेलिया में ज्यादा चर्चा में हैं। इससे पहले पल्लवी की रणबीर कपूर के साथ 'बेशरम' आ चुकी है। जिसको लेकर उनका कहना है कि 'कपूर्स' के कारण उन्हें कम तवज्जो दी गई।

विज्ञापन


पल्लवी कहती हैं, 'फ़िल्म 'बेशरम' की वजह से मुझे ऑस्ट्रेलिया की पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस माना जाता है। फ़िल्म बेशक न चली हो पर उसकी वजह से मुझे 'हवाईज़ादा' जैसी फ़िल्म मिली।' पल्लवी फिल्म हवाईजादा में आयुष्मान खुराना के साथ लीड रोल्ा में हैं।
विज्ञापन


पर पल्लवी 'बेशरम' को लेकर बेबाकी से कहती हैं कि 'उस फ़िल्म में तीनों कपूर थे, रणबीर कपूर, नीतू कपूर और ऋषि कपूर। मैं वहां पर शायद फ़िट नहीं हो पा रही थी इसलिए मैं 'बेशरम' की प्रोमोशन के वक़्त काफ़ी कम दिखी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहरुख की फिल्म से ली थी बॉलीवुड में एंट्री

The film's Hwaijada heroine Pallavi


फ़िल्म 'हवाईज़ादा' में पल्लवी शारदा एक पुराने ज़माने की औरत का किरदार निभा रही हैं जो उनकी दिल्ली तमन्ना थी। लेकिन बॉलीवुड में उनकी पहली एंट्री शाहरुख खान की फिल्म 'जब तक है जान' से ली थी।

ऑस्ट्रेलिया में पली-बढ़ीं पल्लवी शारदा को बचपन से ही उनके मां-बाप ने हिंदी फ़िल्में दिखाईं ताकि वो हिंदी सीख पाएं। बचपन से ही पल्लवी शारदा ने ठान लिया था कि उन्हें हीरोइन बनना है।

फ‌िल्म 'माय नेम इज़ ख़ान' पल्लवी की पहली हिंदी फ़िल्म थी। इस फ़िल्म में उनका रोल सिर्फ़ दो मिनट और 16 सेकंड का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed