फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   the archies fame Khushi Kapoor Ibrahim Ali Khan Sign Karan Johar rom com film will be release on OTT reports

Khushi-Ibrahim: खुशी कपूर और इब्राहिम अली खान के हाथ लगी करण जौहर की फिल्म! रोमांस करते दिखेंगे दोनों कलाकार

Tue, 12 Dec 2023 04:45 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 12 Dec 2023 04:45 PM IST
सार

बॉलीवुड के स्टार किड्स खुशी कपूर और इब्राहिम अली खान जल्द ही करण जौहर के जरिए निर्मित एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में एक साथ अभिनय करते नजर आएंगे।

विज्ञापन
the archies fame Khushi Kapoor Ibrahim Ali Khan Sign Karan Johar rom com film will be release on OTT reports
खुशी कपूर-इब्राहिम अली - फोटो : Instagram

विस्तार

बॉलीवुड के स्टार किड्स खुशी कपूर और इब्राहिम अली खान जल्द ही करण जौहर के जरिए निर्मित फिल्म में एक साथ अभिनय करेंगे। बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी खुशी ने हाल ही में जोया अख्तर की 'द आर्चीज' से बॉलीवुड डेब्यू किया। वहीं, सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान भी 'सरजमीन' के जरिए अभिनय की दुनिया में कदम रखेंगे। वहीं, अब दोनों को लेकर नई खबर आ रही है कि करण जौहर की फिल्म में दोनों साथ अभिनय करेंगे।

विज्ञापन

इस फिल्म में साथ काम करेंगे खुशी-इब्राहिम
रिपोर्ट्स के अनुसार, खुशी और इब्राहिम ने एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म साइन की है। फिल्म का निर्देशन शाउना गौतम द्वारा किया जाएगा, जिन्होंने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में करण जौहर की सहायता की थी। यह फिल्म उनके निर्देशन की पहली फिल्म है। कहा जा रहा है कि दोनों को फिल्म के लिए साइन कर लिया गया है और वे अगले साल इस फिल्म की शूटिंग करेंगे। यह भी कहा जा रहा है कि यह फिल्म डायरेक्ट टू डिजिटल रिलीज होगी।
Welcome 2024: 'फाइटर' से लेकर 'सिंघम अगेन' तक, अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देंगी ये बड़ी एक्शन फिल्में

विज्ञापन
विज्ञापन

ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म उनके डिजिटल विंग धर्मैटिक्स द्वारा निर्मित एक डायरेक्ट-टू-डिजिटल प्रोजेक्ट के रूप में योजना बनाई जा रही है। निर्माता स्ट्रीमिंग अधिकारों के लिए एक प्रमुख ओटीटी प्लेयर के साथ बातचीत कर रहे हैं। यह उन रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों में से एक है, जिसके लिए हिंदी सिनेमा जाना जाता है। कहा जा रहा है कि फिल्म की कहानी ओटीटी के लिए ही लिखी गई है, इसलिए यह मूल रूप से ओटीटी पर रिलीज होगी।
Animal: 69 फीसदी पाठकों ने माना- एनिमल में जरूरत से ज्यादा हिंसा, समाज में गलत प्रवृत्ति को मिलेगा बढ़ावा

विज्ञापन

खुशी और इब्राहिम की फिल्में
सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान पहले से ही अपने एक्टिंग डेब्यू प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। वे अभिनेत्री काजोल के साथ 'सरजमीन' में नजर आएंगे। फिल्म के बारे में अन्य जानकारी अभी सामने आनी बाकी है। वहीं खुशी कपूर की बात करें तो 'द आर्चीज' में अपने प्रदर्शन के लिए वे प्रशंसा बटोर रही हैं।
20 Years Of LOC Kargil: फिल्म 'एलओसी करगिल' के 20 साल पूरे, अभिषेक बच्चन ने साझा कीं पुरानी यादें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed