Agastya Nanda: अमिताभ से ज्यादा अभिषेक के फैन हैं अगस्त्य नंदा, बोले- मेरे मामू हैं मेरे हीरो, बताई यह वजह
अगस्त्य ने एक साक्षात्कार में कहा,'मैं अपने नाना को सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के रूप में नहीं देखता, चाहे कितने भी फैंस उन्हें घेर लें। मै हमेशा से अपने मामू अभिषेक बच्चन का फैन रहा हूं।
विस्तार
अगस्त्य ने आगे कहा कि वे हमेशा से अपने मामू अभिषेक बच्चन के प्रशंसक रहे हैं, जिनकी फिल्में देखकर वे बड़े हुए हैं। अगस्त्य ने कहा, 'यह थोड़ा अजीब है कि मैं अपने नाना को सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के रूप में नहीं देखता, चाहे कितने भी फैंस उन्हें घेर लें। मैं उन्हें अपने नाना के रूप में देखता हूं। हालांकि, मेरे लिए मेरे मामू मेरे हीरो रहे हैं।
Konkona Sen Sharma: 'एनिमल मेरे टाइप की फिल्म नहीं', अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा ने वजह का भी किया खुलासा
मैं मामू अभिषेक बच्चन की फिल्में देखकर बड़ा हुआ
अगस्त्य ने आगे कहा, 'हम धूम, हाउसफुल, गुरु जैसी फिल्में देखकर बड़े हुए हैं। ये हमारी फिल्में हैं, मेरे मामू मेरे हीरो थे, जब मैंने धूम देखी तो फिल्म की वे बाइकें मुझे काफी अच्छी लगी थी। मेरे नाना एक पीढ़ी आगे के थे, इसलिए मैं उन्हें देखकर बड़ा नहीं हुआ। मैं मामू को देखकर बड़ा हुआ हूं, मैं उनका बहुत बड़ा फैन था और अब भी हूं'।
Inspirational Story: कलाबाजी दिखाते टूटी हड्डी, आजीवन अपाहिज की स्थिति, लेकिन फिर उठ खड़ी हुई ये ‘हीरोइन’ और..
अमिताभ बच्चन के परिवार से आने से अगस्त्य जमीन से कितने जुड़े हुए हैं, इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, 'मेरी मां सबसे बड़ी ग्राउंडिंग फैक्टर हैं। वे हमें नियमित रूप से रियलिटी चेक देती रहती हैं। मेरी मां अक्सर मुझे समझाती हैं कि खूब मेहनत करो और दुनिया में अपना नाम कमाओ।' गौरतलब है कि अगस्त्य निर्देशक श्रीराम राघवन की अगली फिल्म 'इक्कीस' में नजर आएंगे।
अपनी ही सुपरहिट फिल्मों के सीक्वल में नहीं नजर आए ये सितारे, इन स्टार्स को मिली जगह