Thara Bhai jogindar: 'रोडीज' का ऑडिशन देने पहुंचे थारा भाई जोगिंदर, 18 करोड़ रुपये के घोटाले का किया खुलासा
थारा भाई जोगिंदर' के नाम से फेमस जोगिंदर सोशल मीडिया की दुनिया में छाए रहते हैं। इंस्टाग्राम से लेकर यूट्यूब तक पर जोगिंदर का जलवा है। जोगिंदर का छाती और हाथ मारते हुए 'यो थारा भाई जोगिंदर' कहना काफी फेमस है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'थारा भाई जोगिंदर' के नाम से फेमस जोगिंदर सोशल मीडिया की दुनिया में छाए रहते हैं। इंस्टाग्राम से लेकर यूट्यूब तक पर जोगिंदर का जलवा है। जोगिंदर का छाती और हाथ मारते हुए 'यो थारा भाई जोगिंदर' कहना काफी फेमस है। जोगिंदर की ऐसी काफी वीडियो यूट्यूब, इंस्टाग्राम पर मिल जाएंगी। अब इन सबसे अलग जोगिंदर एमटीवी रियलिटी शो 'रोडीज कर्म या कांड' में आकर ऑडिशन दिया है।
जोगिंदर ने 18 करोड़ रुपये के हुए घोटाले का खुलासा किया
रोडीज के जिस एपिसोड में जोगिंदर नजर आने वाले हैं वह अभी टेलीकास्ट नहीं हुआ है। रोडीज के ऑडिशन में जोगिंदर कुछ खास कमाल करने में कामयाब नहीं हुए। वह गैंग लीडर्स को इम्प्रेस नहीं कर पाए। हालांकि उन्होंने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की। जोगिंदर ने रोडीज में 18 करोड़ रुपये के हुए घोटाले का खुलासा किया। बताया कि वह स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी से प्रभावित एक बच्चे की मदद करने में शामिल थे। इसके साथ ही वह राहुल मदन के साथ कुश्ती करते हुए दिखाई दिए।
जोगिंदर से गैंग लीडर्स हुए निराश
गैंग लीडर गौतम गुलाटी ने जोगिंदर को अपना फीडबैक शेयर करते हुए कहा कि जोगिंदर, मुझे आपका स्वभाव काफी अच्छा लगा। मुझे लगता है कि आप कमाल के इंसान हो लेकिन एक रोडीज के तौर पर, मैं निराश हूं, जब आपने हार मान ली।
बता दें कि जोगिंदर के यूट्यूब पर 1.32 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं और पांच मिलियन से ज्यादा इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स हैं। उधर, बॉलीवुड डांसर पेरी शीतल भी ऑडिशन देने आईं। यहां उनके गैंग लीडर्स के साथ मतभेद होंगे। हालांकि प्रिंस उनसे प्रभावित होंगे और रिया और गौतम को समझाने की कोशिश करेंगे।
यह भी पढ़ें: लाइव सेशन के बीच सो गए मशहूर के-पॉप स्टार, 21 मिनट तक BTS सिंगर को देखते रहे 60 लाख फैंस