फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Thank You For Coming trailer will be release on 6 September starring Bhumi Pednekar Shehnaaz Gill Kusha Kapila

Bhumi Pednekar: इस दिन रिलीज होगा 'थैंक्यू फॉर कमिंग' का ट्रेलर, भूमि पेडनेकर ने पोस्ट साझा कर दी जानकारी

Mon, 04 Sep 2023 04:46 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 04 Sep 2023 04:46 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने अपनी आने वाली फिल्म 'थैंक्यू फॉर कमिंग' से जुड़ा नया अपडेट साझा किया है। साथ ही ट्रेलर की रिलीज डेट का भी खुलासा किया है।

विज्ञापन
Thank You For Coming trailer will be release on 6 September starring Bhumi Pednekar Shehnaaz Gill Kusha Kapila
थैंक्यू फॉर कमिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

विस्तार

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'थैंक्यू फॉर कमिंग' को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की बेटी और फिल्म निर्माता रिया कपूर ने 10 अगस्त को अपनी नई फिल्म का एलान किया था। 'वीरे दी वेडिंग' के बाद 'थैंक यू फॉर कमिंग' उनकी दूसरी परियोजना है। हाल ही में उन्होंने फिल्म का पहला पोस्टर भी जारी किया था। वहीं, अब फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है।

इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर

भूमि पेडनेकर की फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' के ट्रेलर रिलीज की तारीख तय हो गई है। भूमि ने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए दी। उन्होंने बताया कि फिल्म का ट्रेलर छह सितंबर को दोपहर 2.50 बजे रिलीज होगा। उन्होंने कुछ सर्वेक्षण पोस्टर भी साझा किए हैं, जिनमें दावा किया गया था कि भारत की 21 प्रतिशत महिला आबादी एकल महिलाएं हैं। उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, "मेंढकों को चूमना, लेकिन उनमें से कोई भी राजकुमार नहीं बनता? आप अकेले नहीं हैं।''

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bhumi Pednekar (@bhumipednekar)

Falak Khan: नेपोटिज्म पर बोलीं 'चंपारण मटन' एक्ट्रेस फलक खान, कहा- एक्टर के बेटे में एक्टिंग हो यह जरूरी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म की कास्ट
वहीं बात करें फिल्म की कास्ट की तो 'थैंक यू फॉर कमिंग' में भूमि पेडनेकर के साथ डॉली सिंह, कुशा कपिला, शिबानी बेदी, प्रधुम्न सिंह मॉल, नताशा रस्तोगी, गौतमिक, सुशांत दिवगिकर, सलोनी दैनी, डॉली अहलूवालिया, करण कुंद्रा और अनिल कपूर भी हैं। फिल्म का प्रीमियर टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (टीआईएफएफ) 2023 में होगा। टीआईएफएफ में अपने काम को प्रदर्शित करने का अवसर मिलने से उत्साहित भूमि ने कहा, "टीआईएफएफ में यह मेरा पहला मौका है। मैं खुश हूं कि मैं एक फिल्म के साथ वहां जा रही हूं। यह मेरे दिल के बहुत करीब है। थैंक यू फॉर कमिंग। इसे और भी विशेष बनाने वाली बात यह है कि हमें प्रतिष्ठित रॉय थॉम्पसन हॉल में गाला प्रीमियर के लिए चुना गया है।

Dono Trailer: सनी के बेटे राजवीर की 'दोनों' का ट्रेलर हुआ रिलीज, पूनम ढिल्लों की बेटी संग रोमांस करते आए नज

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
उन्होंने आगे कहा, "मैं आने वाले अनुभव के लिए बेहद उत्साहित हूं। मैंने इतने बड़े और विविध दर्शकों के साथ अपनी फिल्म देखने का अनुभव कभी नहीं किया है। उस रेड कार्पेट पर चलने के लिए मेरे सह-अभिनेताओं, निर्देशक करण बुलानी और हमारे निर्माता अनिल कपूर और रिया कपूर के साथ यह यादगार रहने वाला है।" फिल्म का निर्देशन करण बुलानी ने किया है।  'थैंक यू फॉर कमिंग' छह अक्तूबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Kriti Sanon: 'कोरियोग्राफर के डांटने के बाद मैं रोने लगी' कृति सेनन ने साझा किया पहले फैशन शो का अनुभव 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed