{"_id":"64f5adbf0862c7ba440d63c9","slug":"sunny-deol-son-rajveer-deol-film-dono-trailer-out-will-somance-poonam-dhillon-daughter-paloma-2023-09-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dono Trailer: सनी के बेटे राजवीर की 'दोनों' का ट्रेलर हुआ रिलीज, पूनम ढिल्लों की बेटी संग रोमांस करते आए नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Dono Trailer: सनी के बेटे राजवीर की 'दोनों' का ट्रेलर हुआ रिलीज, पूनम ढिल्लों की बेटी संग रोमांस करते आए नजर
Mon, 04 Sep 2023 03:50 PM IST
प्रियंका नेगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रियंका नेगी
Updated Mon, 04 Sep 2023 03:50 PM IST
सार
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने में लगी हुई है। इसी बीच सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल की डेब्यू फिल्म दोनों’ का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है।
विज्ञापन
दोनों
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने में लगी हुई है। इसी बीच सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल की डेब्यू फिल्म 'दोनों’ का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है। इस फिल्म का निर्देशन किया है मशहूर डायरेक्टर सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश एस. बड़जात्या ने। फिल्म मे राजवीर देओल के साथ पूनम ढिल्लों की बेटी पालोमा ढिल्लों लीड रोल में नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
देओल परिवार के साथ साथ आम लोगों को भी राजवीर देओल की फिल्म 'दोनों' के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में आज यानी 4 सितंबर 2023 को इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म की कहानी एक लव स्टोरी है जिसके साथ कई और कहानियां जुड़ी हुई हैं। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि राजवीर एक शर्मीले लड़के हैं जो अपनी बेस्टफ्रेंड से अपने मन की बात कह नहीं पाते हैं और आखिरकार उसकी शादी तय हो जाती है। उसी शादी में उसकी मुलाकात पालोमा से होती है, जिसका एक महीने पहले ही एक लंबे रिलेशन से ब्रेकअप हुआ है। अब देखना है कि कैसे इन दोनों की कहानी आगे बढ़ती है। ये फिल्म आगामी 5 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सनी देओल, पूनम ढिल्लन, सूरज बड़जात्या और मूवी के कलाकार शामिल हुए थे। इस मौके पर सनी देओल ने कहा- मैंने फिल्म देखी है। ये आज के समय की लव स्टोरी है। आप सभी ने प्रोड्यूर की एक फिल्म तो देखी ही होगी- 'सोचा ना था'। ये उस फिल्म की तरह है बल्कि उससे भी बेहतर है।
यह भी पढ़ें: 'कोरियोग्राफर के डांटने के बाद मैं रोने लगी' कृति सेनन ने साझा किया पहले फैशन शो का अनुभव
यह भी पढ़ें: 'कोरियोग्राफर के डांटने के बाद मैं रोने लगी' कृति सेनन ने साझा किया पहले फैशन शो का अनुभव