South Industry: अब तेलुगू सितारों के नखरे नहीं उठाएंगे निर्माता, बोझ घटाने के लिए इंडस्ट्री ने उठाए सख्त कदम
तेलुगू फिल्म निर्माताओं की संस्था तेलुगू चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने उन कड़े नियमों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में सबसे ज्यादा जोर सितारों के नखरों को काबू करने पर दिया गया है।
विस्तार
साउथ फिल्म इंडस्ट्री इन दिनों एक अलग मुकाम पर है। ये फिल्म इंटस्ट्री हर दिन नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। हाल ही में तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री को कोविड के बाद दोबारा आगे बढ़ाने के लिए कुछ कड़े कदम उठाए गए हैं। आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में तेलुगू फिल्म निर्माताओं की संस्था तेलुगू चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने उन कड़े नियमों की लिस्ट जारी की है, जिनका पालन 10 सितंबर से कराया जाएगा। इन नियमों पर बॉलीवुड भी विचार कर सकता है।
ओटीटी प्रमोशन में नहीं होंगे शामिल
तेलुगू फिल्मों के ओटीटी पर रिलीज को लेकर काफी सख्ती बरती गई है। अब से कोई भी तेलुगू फिल्म थियेटर में रिलीज होने के आठ हफ्ते बाद ही ओटीटी पर रिलीज की जा सकेगी। इसके अलावा ओटीटी प्लेटफॉर्म का जिक्र फिल्म के पोस्टर से लेकर किसी भी तरह के प्रमोशन में नहीं किया जाएगा। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि ओटीटी प्लेटफॉर्म को सीक्रेट रखा जा सके और दर्शक सिनेमाघरों में जाने के लिए मजबूर हों।
सितारे खुद वहन करें अपने स्टाफ का खर्च
तेलुगू फिल्म इंटस्ट्री की मीटिंग के बाद सबसे अहम निर्णय ये लिया गया है कि कलाकारों और टेक्नीशियन्स को अपने स्टाफ का खर्च खुद उठाना होगा। हालांकि इसका पैसा उनकी फीस में शामिल होगी। फिल्म निर्माता कलाकारों के स्टाफ के रहने, खाने और यातायाता का कोई खर्चा नहीं उठाएंगे। किसी भी फिल्म का शुरू होने से पहले इस बारे में एग्रिमेंट कराया जाएगा।
Telugu Film Chamber Announces Key Decisions:
— AndhraBoxOffice.Com (@AndhraBoxOffice) September 1, 2022
All artists/technicians remunerations shall include -Staff, local transport, local accommodation, special food etc. Producer won’t pay anything other than agreed remuneration!
Decision Majorly Due to Star Heroines’s tantrums.
Cont… pic.twitter.com/9s1Df1KPRF
कोरोना के बाद आर्थिक नुकसान से निपटने की तैयारी
कुछ दिनों पहले तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री ने शूटिंग रोकने का निर्णय लिया था। कोरोना से होने वाले आर्थिक नुकसान से निपटने के लिए इसकी पहल की गई थी। हालांकि बाद में शूटिंग को फिर से शुरू कर दिया गया था।