फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tara Sutaria reacts to becoming a mom someday says its tricky to think kids amid dating rumours veer pahariya

Tara Sutaria: शादी और बच्चों को लेकर तारा सुतारिया का खुलासा, बोलीं- 'बच्चों के बारे में सोचने का समय...'

Fri, 01 Aug 2025 03:39 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 01 Aug 2025 03:39 PM IST
सार

Actress Tara Sutaria: बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया इन दिनों वीर पहाड़िया के साथ रिलेशनशिप को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी बीच तारा सुतारिया ने शादी और मां बनने को लेकर खुलकर बात की।    
 

विज्ञापन
Tara Sutaria reacts to becoming a mom someday says its tricky to think kids amid dating rumours veer pahariya
तारा सुतारिया - फोटो : इंस्टाग्राम @ tarasutaria

विस्तार

तारा सुतारिया ने कथित तौर पर 2019 से 2023 तक आधार जैन को डेट किया था और अब उनकी वीर पहरिया के साथ डेटिंग की अफवाहें हैं। वहीं हाल ही में तारा ने शादी और मां बनने की इच्छा पर अपने विचार साझा किए हैं।
विज्ञापन

शादी और प्यार पर तारा के विचार
हिंदुस्तान टाइम्स डॉट कॉम की एक खबर के मुताबिक, शादी के सवाल पर तारा ने मुस्कुराते हुए कहा, "जरूर, मुझे प्यार बहुत पसंद है।" उन्होंने बताया कि जो लोग उन्हें जानते हैं, वे उनके प्यार के प्रति जुनून से वाकिफ हैं। जब इंटरव्यू में कहा गया कि वह एक अच्छी पत्नी होंगी, तो तारा ने जवाब दिया, "जो लोग प्यार को उतना ही महत्व देते हैं, जितना मैं देती हूं, वे अच्छे साथी बनते हैं। प्यार जिंदगी को और खूबसूरत बनाता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को लेकर तारा की राय
जब तारा से पूछा गया कि क्या वह अपने जीवन में कभी मां बनना चाहती हैं, तो तारा ने कहा, "मैंने इस बारे में ज्यादा नहीं सोचा।" उन्होंने बताया कि उनके दोस्त और परिवार उन्हें स्वाभाविक रूप से देखभाल करने वाली मानते हैं, जिसका श्रेय वह अपनी मां को देती हैं। तारा ने कहा, "मुझे लोगों की देखभाल करना, उनके साथ भावनात्मक रूप से जुड़ना और हर तरह से उनके लिए मौजूद रहना पसंद है। लेकिन मां बनने के बारे में मैं पूरी तरह निश्चित नहीं हूं। आज के समय में, जब दुनिया में इतना कुछ गलत हो रहा है, तब बच्चे पैदा करने के बारे में सोचना मुश्किल है। जिंदगी वक्त के साथ बताएगी कि यह मेरे लिए है या नहीं।"
विज्ञापन

तारा का करियर
तारा ने अपने करियर की शुरुआत 2019 में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से की थी। इसके बाद उन्होंने 'मरजावां', 'तड़प', 'हीरोपंती 2', और 'एक विलेन रिटर्न्स' जैसी फिल्मों में काम किया। उनकी आखिरी फिल्म 'अपूर्वा' थी। फिलहाल, तारा ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा नहीं की है और वह म्यूजिक वीडियो पर ध्यान दे रही हैं। हाल ही में वह एपी ढिल्लन के साथ 'थोड़ी सी दारू' और ईशान खट्टर के साथ 'प्यार आता है' में नजर आईं।

यह भी पढ़ें: Son of Sardaar 2: चंकी पांडे ने शेयर की 'सन ऑफ सरदार 2' की बीटीएस तस्वीरें, लिखा- 'शूटिंग में खूब हंसी आई...'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed