Son of Sardaar 2: चंकी पांडे ने शेयर की 'सन ऑफ सरदार 2' की बीटीएस तस्वीरें, लिखा- 'शूटिंग में खूब हंसी आई...'
Chunky Panday Scotland: बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे ने 'सन ऑफ सरदार 2' की शूटिंग का स्कॉटलैंड में खूब आनंद लिया। आज उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म की शानदार बीटीएस तस्वीरें शेयर कर इसे हंसी-मजाक से भरा एक्सपीरियंस बताया।
विस्तार
चंकी पांडे ने आज इंस्टाग्राम पर फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' के सेट की कई बीटीएस तस्वीरें शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है। उन्होंने आज इंस्टाग्राम पर इन शानदार बीटीएस तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, स्कॉटलैंड और मेरे सभी सरदारों ने सन ऑफ सरदार 2 की शूटिंग के दौरान खूब हंसी-मजाक किया। मुझे यकीन है कि इसे देखते समय आप भी ऐसा ही महसूस करेंगे। आज आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।'
सैयारा फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके एक्टर अहान पांडे की मां डीन पांडे ने चंकी को उनकी फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' के लिए बधाई देते हुए कैप्शन में लिखा, 'शुभकामनाएं चंकी'। चंकी की इन शानदार तस्वीरों पर फैंस भी जमकर अपनी राय पेश कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'सन ऑफ सरदार 2 के लिए बहुत उत्साहित हूं', एक और फैन ने लिखा, 'अच्छा सर मैं हरियाणा से प्यारा सिंह पेशेवर बॉडीगार्ड हूं', तो वहीं कुछ फैंस ने फिल्म की रिलीज के दिन सन ऑफ सरदार 2 के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
कॉमेडी फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' आज 1 अगस्त, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में अजय देवगन, मृणाल ठाकुर, रवि किशन, चंकी पांडे और संजय मिश्रा जैसे सितारे हैं। यह फिल्म 2012 की 'सन ऑफ सरदार' का सीक्वल है। 'सन ऑफ सरदार 2' का निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा ने किया है। अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, एनआर पचीसिया और प्रवीण तलरेजा ने मिलकर इस फिल्म का निर्माण किया है।
यह भी पढ़ें: Ravi Dubey: रामायण के लक्ष्मण रवि दुबे ने किए माता विंध्यवासिनी के दर्शन, शेयर कीं तस्वीरें; लिखा इमोशनल नोट..