वीर पहाड़िया से ब्रेकअप की खबरों के बीच पहली बार नजर आईं तारा सुतारिया, इस अंदाज में एयरपोर्ट पहुंचीं एक्ट्रेस
Tara Sutaria Public Appearance: तारा सुतारिया इन दिनों अपने ब्रेकअप को लेकर सुर्खियों में हैं। वीर पहाड़िया से ब्रेकअप की खबरों के बीच अब पहली बार तारा सुतारिया नजर आईं। जानिए किस अंदाज में एयरपोर्ट पहुंचीं तारा…
विस्तार
वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया एक बार फिर चर्चाओं में हैं। अक्सर अपने रोमांटिक पल और अफेयर को लेकर चर्चाओं में रहने वाला ये कपल, इस बार अपने ब्रेकअप की खबरों को लेकर चर्चाओं में हैं। पिछले लगभग एक हफ्ते से तारा और वीर के ब्रेकअप की खबरें सोशल मीडिया में छाई हुई हैं। इस बीच वीर अकेले नजर भी आए और उन्होंने एक क्रिप्टिक पोस्ट भी साझा की। अब ब्रेकअप की रूमर्स के बीच पहली बार तारा सुतारिया पैप्स के कैमरे में कैद हुई हैं।
इस अंदाज में नजर आईं तारा
वीर पहाड़िया से ब्रेकअप की खबरों के बीच तारा सुतारिया पहली बार पब्लिक के सामने नजर आईं। अपनी फर्स्ट पब्लिक अपीयरेंस में तारा अकेली ही नजर आईं, उनके साथ वीर पहाड़िया इस बार नहीं दिखे। जिसके बाद दोनों के ब्रेकअप की खबरों को और भी बल मिलता है। तारा आज मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट की गईं। इस दौरान उन्होंने कैजुअल कपड़े पहने थे और अकेली चल रही थीं। ब्रेकअप की खबरें फैलने के बाद पहली बार नजर आईं तारा काफी हंबल नजर आईं। लॉन्ग कोट और आंखों पर ब्लैक चश्मा लगाए तारा चुपचाप वहां से निकल गईं। तारा ने फोटोग्राफरों को हल्के से हाथ हिलाकर अभिवादन किया।
View this post on Instagram
वीर का क्रिप्टिक पोस्ट और नूपुर के रिसेप्शन में अकेले पहुंचना
ब्रेकअप की खबरों के बीच अभी दो दिन पहले वीर पहाड़िया ने क्रिप्टिक पोस्ट अपने इंस्टाग्राम पर साझा की थी। इसमें वीर ने अपनी तस्वीरें साझा करते हुए लिखा था, ‘वक्त बुरा हो या अच्छा, एक ना एक दिन बदलता जरूर है।’ वीर पहाड़िया के इस क्रिप्टिक पोस्ट को नेटिजेंस ने उनके ब्रेकअप से जोड़कर देखा। कई ने इसे तारा और वीर के ब्रेकअप का कंफर्मेंशन पोस्ट तक कह डाला।
View this post on Instagram
इससे पहले वीर पहाड़िया बीते दिनों में मुंबई में हुए नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन के रिसेप्शन में भी अकेले ही पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ तारा सुतारिया को न देखकर लोगों ने उनके ब्रेकअप को कंफर्म समझा था। ब्रेकअप की खबरों के बीच वीर पहाड़िया सबसे पहले अपने भाई शिखर और शिखर की गर्लफ्रेंड व अभिनेत्री जान्हवी कपूर के साथ प्राइवेट एयरपोर्ट से बाहर आते नजर आए थे।
यह खबर भी पढ़ेंः ‘ओ रोमियो’ का पहला गाना रिलीज, शाहिद-तृप्ति की दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री; अरिजीत की आवाज ने बिखेरा जलवा
ऐसे शुरू हुई थीं ब्रेकअप की चर्चाएं
तारा और वीर के बीच अनबन की खबरें सबसे पहले इस महीने की शुरुआत में एक वायरल कॉन्सर्ट क्लिप के सुर्खियों में आने के बाद सामने आईं। तारा ने उस फुटेज की कड़ी आलोचना करते हुए इसे मनगढ़ंत और पैसे देकर करवाया गया पीआर बताया था। हालांकि, उसके बाद दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने जोर पकड़ लिया। फिलहाल तारा और वीर दोनों की ही ओर से न तो ब्रेकअप की खबरों को नकारा गया है और न ही अभी तक अपने ब्रेकअप को लेकर कोई बयान सामने आया है।