फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tara Sutaria And Veer Pahariya Went On Vacation After AP Dhillon Concert

एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट के बाद वेकेशन पर निकले तारा सुतारिया और वीर, यूजर्स बोले- ‘रिलेशनशिप को बचाने…’

Sat, 27 Dec 2025 06:28 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 27 Dec 2025 06:28 PM IST
सार

Tara Sutaria And Veer Pahariya Viral Video: तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया पिछले कुछ समय से रिलेशनशिप में हैं। हाल ही एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में कुछ ऐसा हुआ कि वीर और तारा का रिश्ता ट्रोल्स के निशाने पर आ गया। इसी बीच दोनों वेकेशन पर निकले, इस बात के लिए भी दोनों ट्रोल हो रहे हैं। जानिए, क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन
Tara Sutaria And Veer Pahariya Went On Vacation After AP Dhillon Concert
वेकेशन पर निकले तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया - फोटो : इंस्टाग्राम@viralbhayani

विस्तार

शुक्रवार को तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया, सिंगर एपी ढिल्लों के काॅन्सर्ट में पहुंचे। जहां पर तारा और एपी ढिल्लों ने साथ में परफॉर्मेंस किया, इनकी नजदीकियां देख वीर के चेहरे के एक्सप्रेशन बदल गए। यह बातें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गईं। इन चर्चाओं के बीच वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया वेकेशन पर निकले हैं। वायरल वीडियो देखकर यूजर्स ने इनके रिलेशनशिप को ट्रोल कर दिया है। 

विज्ञापन


तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए 
शनिवार को तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया एयरपोर्ट पर नजर आए। दोनों साथ में न्यू ईयर वेकेशन मनाने निकले हैं। तारा एयरपोर्ट पर काफी खुश दिखीं। दोनों ने पैपराजी को दूर से हाय कहा। इसके बाद तारा और वीर एयरपोर्ट के अंदर चले गए।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


 

यूजर्स ने रिलेशनशिप को किया ट्रोल 
तारा और वीर को साथ में देखकर यूजर्स ने ट्रोलिंग शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा, ‘थोड़े दिन में पक्का ब्रेकअप होने वाला है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘रिलेशनिशप को बचाने के लिए।’ इसी तरह एक और यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘ये दिखा रहे हैं कि सब ठीक है।’ ऐसे कई कमेंट्स सोशल मीडिया यूजर्स तारा और वीर पहाड़िया को लेकर कर रहे हैं। 


 

वीर और तारा सुतारिया का वर्क फ्रंट 
वर्कफ्रंट की बात करें तो वीर पहाड़िया ने इसी साल की शुरुआत में आई फिल्म ‘स्काई फोर्स’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में वो अक्षय कुमार और सारा अली खान के साथ लीड रोल में नजर आए थे। वहीं तारा सुतारिया आखिरी बार साल 2023 में आई ‘अपूर्वा’ में नजर आई थीं। अगले साल वह साउथ की फिल्म 'टॉक्सिक' में एक्टर यश के साथ नजर आएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed