फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tamil Filmmaker Ameer Sultan Says There Is Politics Involved In Delay Of Vijay Starrer Jana Nayagan Release

‘राजनीति का हाथ है’, थलापति विजय की ‘जन नायकन’ की रिलीज में देरी पर अमीर सुल्तान ने दी प्रतिक्रिया; कही ये बात

Fri, 20 Mar 2026 10:39 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Fri, 20 Mar 2026 10:39 PM IST
सार

Jana Nayagan Vs CBFC Row: थलापति विजय की ‘जन नायकन’ को लेकर विवाद अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म को अभी तक सीबीएफसी से मंजूरी नहीं मिली है। अब इस मामले पर तमिल फिल्ममेकर अमीर सुल्तान ने प्रतिक्रिया दी है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा…

विज्ञापन
Tamil Filmmaker Ameer Sultan Says There Is Politics Involved In Delay Of Vijay Starrer Jana Nayagan Release
थलापति विजय और अमीर सुल्तान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

थलापति विजय की 'जन नायकन', जो इस साल की शुरुआत में रिलीज होनी थी, अभी तक अटकी हुई है। फिल्म में कथित आपत्तिजनक कंटेंट की बात कहे जाने के बाद सीबीएफसी ने रिलीज पर रोक लगा दी। इसके बाद मेकर्स ने कानूनी लड़ाई भी लड़ी। सर्वोच्च न्यायालय ने निर्माताओं की याचिका खारिज कर दी और सीबीएफसी को सुझाए गए बदलावों के बाद फिल्म पर दोबारा विचार करने को कहा है। इस बीच अब तमिल फिल्म निर्माता अमीर सुल्तान ने इस पूरे विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि विजय की फिल्म की रिलीज में देरी के पीछे राजनीति का हाथ है।

विज्ञापन

ऐसा पहले कभी नहीं हुआ
एएनआई से बातचीत में अमीर सुल्तान ने कहा कि इसमें राजनीति का हाथ है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ कि सेंसर बोर्ड ने कहा हो कि फिल्म की समीक्षा और निर्णय चुनाव आयोग द्वारा किया जाना चाहिए। ऐसा पहली बार हो रहा है।

विज्ञापन


अगर ऐसे निर्देश दिए गए हैं, तो उन्हें नकारना या स्वीकार करना उचित नहीं है, क्योंकि उनमें एक महत्वपूर्ण राजनीतिक पहलू छिपा हुआ है। सीबीएफसी आमतौर पर फिल्म की रिलीज रोकने के लिए अत्यधिक हिंसा या सामाजिक सद्भाव के विरुद्ध सीन जैसे कारण बताती है। पहले भी ऐसी फिल्मों से ऐसे सीन हटाए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Tamil Filmmaker Ameer Sultan Says There Is Politics Involved In Delay Of Vijay Starrer Jana Nayagan Release
जन नायकन - फोटो : सोशल मीडिया

‘जन नायकन’ के मामले में कारण स्पष्ट नहीं
अमीर सुल्तान ने कमल हासन की फिल्म ‘विश्वरूपम’ का उदाहरण भी दिया, जिसके निर्माताओं पर कई आरोप लगे थे। हालांकि, इस बार सेंसर बोर्ड ‘जन नायकन’ से जुड़े कारणों को स्पष्ट रूप से नहीं बता रहा है।

अमीर सुल्तान ने कहा कि सेंसर बोर्ड स्पष्ट रूप से यह नहीं बता रहा है कि मामला क्या है और फिल्म से जुड़े लोग भी पूरी जानकारी नहीं दे रहे हैं। इससे यह समझा जा सकता है कि इसमें राजनीति शामिल है।

Tamil Filmmaker Ameer Sultan Says There Is Politics Involved In Delay Of Vijay Starrer Jana Nayagan Release
विजय थलापति की फिल्म 'जन नायकन' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
9 जनवरी को रिलीज होनी थी ‘जन नायकन’
एच. विनोद द्वारा निर्देशित ‘जन नायकन’ थलापति विजय की बतौर अभिनेता आखिरी फिल्म होगी। उन्होंने राजनीति में कदम रखने के बाद फिल्मों से संन्यास ले लिया है। अब वो  अपनी राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम से चुनाव लड़ेंगे।

‘जन नायकन’ 9 जनवरी को रिलीज होनी थी। निर्माताओं ने सुझाए गए बदलावों पर सहमति जताई है और सेंसर बोर्ड की पुनरीक्षण समिति ने 17 मार्च को फिल्म को फिर से देखा। इस पर फैसला अभी आना बाकी है। ‘जन नायकन’ विजय के अलावा बॉबी देओल और पूजा हेगड़े भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed