फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tamil comedian and actor Nellai siva passed away due to Heart attack at 69

दुखदः तमिल कॉमेडियन नेल्लई शिवा का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 69 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Wed, 12 May 2021 12:14 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 12 May 2021 12:14 PM IST
सार

  • तमिल के मशहूर कॉमेडियन नेल्लई शिवा का दिल का दौरा पड़ने से निधन
  • 500 से भी अधिक फिल्मों में किया काम
  • नेल्लई स्लैंग के लिए मशहूर थें कॉमेडियन शिवा

विज्ञापन
Tamil comedian and actor Nellai siva passed away due to Heart attack at 69
नेल्लई शिवा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पिछले काफी समय से कोरोना, हार्ट अटैक और दूसरी बीमारियों के चलते कई सितारे इस दुनिया को छोड़कर जा चुके हैं। तमिल के मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता नेल्लई शिवा का 11 मई को निधन हो गया। 69 वर्षीय नेल्लई शिवा दिल का दौरा पड़ने के बाद इस दुनिया को अलविदा कह गए। उनका अंतिम संस्कार आज परिवार द्वारा तिरूनलवेली में किया जाएगा। 
विज्ञापन


बता दें कि नेल्लई शिवा तिरूनलवेली के पानाकुड़ी में अपने घर में थे जब उन्हें दिल का दौरा पड़ा। चूंकि वो शादीशुदा नहीं थे ऐसे में उनका अंतिम संस्कार उनके भाई के बच्चे करेंगे। नेल्लई के इस तरह चले जाने से से उनके परिवार और फैंस को बहुत दुख हुआ है। सोशल मीडिया पर सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
विज्ञापन


शिवा ने तमिल फिल्म इंडस्ट्री में 'आन पावम' फिल्म से डेब्यू किया था। इस फिल्म का निर्देशन पांडियाराजन ने किया था। इसके बाद वो अंबे शिवम, महाप्रभु, वेत्री कोड़ी कट्टू, कन्नुम कन्नुम जैसी कई फिल्मों में नजर आए थे। उन्होंने करीब 500 फिल्मों में काम किया था। वो फिल्मों में सपोर्टिंग किरदार के लिए जाने जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कॉलीवुड में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वो अपने नेल्लाई स्लैंग के लिए काफी प्रचलित थे। उन्होंने थिरूपाची, कीरेडम जैसी कई फिल्मों में काम किया था। वो आखिरी बार तृषा परमपदम विलायतट्टू में नजर आए थे। ये फिलम डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। उन्होंने मशहूर शो पांडियन स्टोर में भी एक अहम किरदार निभाया था।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed