फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tamil Actor Vivek Passed Away In A Chennai PM Narendra Modi Expressed Shock And Disbelief Over Sudden Demise

अभिनेता विवेक के निधन पर पीएम मोदी समेत इन सितारों ने दी श्रद्धांजलि

Sat, 17 Apr 2021 01:34 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sat, 17 Apr 2021 01:34 PM IST
सार

तमिल सुपरस्टार विवेक का चेन्नई में हुआ निधन।
पीएम नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि।
सुपरस्टार रजनीकांत ने भी प्रकट किया दुख।

विज्ञापन
Tamil Actor Vivek Passed Away In A Chennai PM Narendra Modi Expressed Shock And Disbelief Over Sudden Demise
अभिनेता विवेक और पीएम मोदी - फोटो : Instagra

विस्तार

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता विवेक ने 59 साल की उम्र में निधन हो गया है। शुक्रवार को उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद अचेत होने पर चेन्नई के वडापलानी स्थित एसआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उन्हें गहन चिकित्सा इकाई ने ईसीएमओ सपोर्ट सिस्टम पर रखा था। उनके निधन पर पीएम मोदी ने शोक प्रकट किया है।

विज्ञापन


अभिनेता के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक प्रकट करते हुए ट्वीट किया, 'जानेमाने अभिनेता विवेक के असामयिक निधन ने बहुत सारे लोगों को सदमा पहुंचाया है। अपने हास्य व बुद्धिमत्तापूर्ण संवाद अदायगी से उन्होंने लोगों का मनोरंजन किया। उनके जीवन व उनकी फिल्मों में पर्यावरण और समाज के लिए उनकी चिंता विदित है। उनके परिवार के सदस्यों, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।'
विज्ञापन

 



मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने कहा कि, 'पर्यावरण संरक्षण में विवेक ने सरकार की पहल का पुरजोर समर्थन किया था और प्लास्टिक के इस्तेमाल पर लगाम लगाने की दिशा में काम किया था। उन्होंने कहा कि विवेक पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के बड़े प्रशंसक थे और ग्रीन कलाम पहल के तहत उन्होंने एक करोड़ पौधे लगाने में सक्रिय भूमिका निभाई थी।' इसी बीच सरकार ने कहा है कि फिल्म जगत और सामाजिक कार्यों में योगदान देने के लिए विवेक का अंतिम संस्कार पुलिस सम्मान के साथ किया जाएगा। 

Tamil Actor Vivek Passed Away In A Chennai PM Narendra Modi Expressed Shock And Disbelief Over Sudden Demise
अभिनेता विवेक के साथ रजनीकांत - फोटो : Twitter

रजनीकांत ने अभिनेता के निधन पर दुख प्रकट करते हुए लिखा, 'सोशल एक्टिविस्ट और मेरे करीबी दोस्त विवेक। उनके निधन से मुझे बहुत दुख हुआ है। मैं शिवाजी के निर्माण के दौरान उनके साथ साझा किए गए समय को कभी नहीं भूल सकता। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। उनकी आत्मा को शांति मिले।'
 



अभिनेता प्रकाश राज ने लिखा, 'जल्दी चले गए मेरे प्यारे दोस्त। विचार और पेड़ प्लांट करने के लिए शुक्रिया। अपनी कॉमेडी और बुद्धि से हमारा मनोरंजन और सशक्त करने के लिए शुक्रिया। तुम्हे याद करेंगे। तुम्हारा आत्मा को शांति मिले।'
 

Tamil Actor Vivek Passed Away In A Chennai PM Narendra Modi Expressed Shock And Disbelief Over Sudden Demise
विवेक

अभिनेता गौतम कार्तिक ने विवेक को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, 'इस पर विश्वास करने में सक्षम नहीं हूं। उन्होंने हमें हंसाया, अपनी परफॉर्मेंस के जरिए हमें सिखाया। उन्हें इस दुनिया की चिंता थी और उन्होंने हमारी मदद की कि इसकी देखभाल कैसे करनी है। आपके जैसा कोई नहीं हो सकता सर। हम आपको याद करेंगे। आपकी आत्मा को शांति मिले विवेक सर।'

अभिनेता विवेक को उनकी परफेक्ट कॉमिक टाइमिंग के अलावा तेज दिमाग के लिए भी जाना जाता था। वे बड़ी ही आसानी से किसी की भी मिमिक्री कर लेते थे। उन्होंने सुपरस्टार रजनीकांत के साथ भी कई बार काम किया। फिल्म रन, पेराड़ागन, दूल, अन्नियन, और सिवाजी जैसी फिल्मों में काम किया।

Tamil Actor Vivek Passed Away In A Chennai PM Narendra Modi Expressed Shock And Disbelief Over Sudden Demise
अभिनेता विवेक

प्रख्यात कॉमेडियन विवेक ने दो सौ से अधिक फिल्मों में काम किया था और उन्हें पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए जाना जाता था। पद्मश्री से सम्मानित अभिनेता ने अपने करियर में रजनीकांत, विजय और अजित कुमार जैसे कलाकारों के साथ काम किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed