फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tamil actor Theepetti Ganesan passed away at Madurai

‘बिल्ला 2’ फेम अभिनेता थीपेत्ती गणेशन का निधन, तमिल फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

Mon, 22 Mar 2021 02:56 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 22 Mar 2021 02:56 PM IST
विज्ञापन
Tamil actor Theepetti Ganesan passed away at Madurai
थीपेत्ती गणेशन - फोटो : twitter@seenuramasamy

तमिल अभिनेता थीपेत्ती गणेशन (Theepetti Ganesan) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने के बाद वह तमिलनाडु के मदुरै स्थित एक सरकारी अस्पताल में भर्ती थे। गणेशन अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। उनके निधन से तमिल फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

विज्ञापन

निर्देशक सीनू रामास्वामी ने ट्विटर पर थीपेत्ती के निधन की जानकारी साझा की और उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने तमिल में लिखा कि 'मैं अपने भाई कार्ति उर्फ थीपेत्ती गणेशन के निधन से सदमे में हूं। तबीयत बिगड़ने के बाद वह मदुरै के राजाजी सरकारी अस्पताल में थे। मेरी फिल्मों में काम करने वाले वह श्रेष्ठ अभिनेताओं में से थे। उनकी आत्मा को शांति मिले।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

गणेशन को फिल्म बिल्ला 2 के लिए जाना जाता है। इसके अलावा उन्होंने थेनमेर्कू परुवकात्रू, उस्ताद होटल, नीरपरावाई और कन्ने कलाईमाने जैसी फिल्में की हैं। लॉकडाउन के दौरान गणेशन को आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ा था। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट कर बिल्ला 2 के अपने को-एक्टर और तमिल फिल्मों के सुपरस्टार अजीत से काम दिलाने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा था कि उनके पास इस वक्त कोई काम नहीं जिसकी वजह से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनके इस वीडियो के बाद इंडस्ट्री के कई लोगों ने उनकी मदद की थी।

गणेशन आखिरी बार सीनू रामास्वामी की फिल्म कन्ने कलाईमाने में नजर  आए थे। यह फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed