फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tamannaah Bhatia impressed by actor Prabhas unique way to make his love ones feel special

Tamannaah Bhatia: प्रभास की मेहमाननवाजी की मुरीद हुईं तमन्ना भाटिया, बोलीं- अच्छा फील कराने का 'नायाब तरीका'

Wed, 15 Feb 2023 10:45 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 15 Feb 2023 10:45 PM IST
सार

साउथ सुपरस्टार प्रभास भारतीय सिनेमा जगत का एक ऐसा नाम हैं, जिससे हर कोई प्यार करता है। प्रभास की फैन फॉलोइंग कुछ ऐसी है कि आम लोगों के साथ-साथ फिल्मी दुनिया के जाने माने स्टार्स भी उनके दीवाने हैं।

विज्ञापन
Tamannaah Bhatia impressed by actor Prabhas unique way to make his love ones feel special
तमन्ना भाटिया, प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता प्रभास के साथ काम करने वाले को-स्टार्स उनके स्वभाव की तारीफ करते हैं। इनके बीच एक और बात की चर्चा होती है, जो है प्रभास की मेहमाननवाजी। आखिर उनकी तारीफ कोई करे भी क्यों न? प्रभास अपनी टीम और को-स्टार्स को स्पेशल फील कराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने भी प्रभास के मेहमाननवाजी की जमकर तारीफ की।

विज्ञापन

हाल ही में एक इंटरव्यू में जब तमन्ना भाटिया से प्रभास के साथ काम करने बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि प्रभास रियल सुपरस्टार हैं। एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'प्रभास की मेहमाननवाजी कमाल की है। 30 डिशेज कहना बहुत आसान है, लेकिन सच में इतना कुछ करना बेहद मुश्किल। वह सभी के बारे में सोचते हैं और लोगों को स्पेशल फील कराने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

Tamannaah Bhatia impressed by actor Prabhas unique way to make his love ones feel special
तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया

तमन्ना ने बातों ही बातों में प्रभास के सीक्रेट का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें पता भी नहीं है कि उनके घर के खाने ने लोगों को दीवाना बना दिया है। प्रभास इस बात से अनजान हैं कि उनके इस नेचर का लोगों पर उनका कितना इम्पैक्ट है और उनका स्टारडम कितना बड़ा है।

विज्ञापन

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब प्रभास की तारीफ हुई हो। इससे पहले प्रभास के कई को-स्टार्स उनकी मेहमाननवाजी से प्रभावित हो चुके हैं। उनके साथ काम कर चुकीं श्रद्धा कपूर से लेकर श्रुति हासन, पूजा हेगड़े और अमिताभ बच्चन तक सब ने शूटिंग के दौरान प्रभास द्वारा पेश किए गए स्वादिष्ट घर के बने खाने की तारीफ की।

यह भी पढ़ें: इस बीमारी से जूझ रहीं साउथ पवन कल्याण की पूर्व पत्नी, बोलीं- उम्मीद है...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed