{"_id":"5dae5cd98ebc3e013b286d3f","slug":"tahira-kashyap-shares-her-experiences-in-ted-talks-india-with-shah-rukh-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेड टॉक्स इंडिया में ताहिरा करेंगी जिंदगी की नई बात, शाहरुख के साथ मंच साझा करने को लेकर उत्साहित","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
टेड टॉक्स इंडिया में ताहिरा करेंगी जिंदगी की नई बात, शाहरुख के साथ मंच साझा करने को लेकर उत्साहित
Tue, 22 Oct 2019 07:05 AM IST
Mishra Mishra
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Tue, 22 Oct 2019 07:05 AM IST
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana and Tahira Kashyap
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताहिरा कश्यप को आमतौर पर लोग एक लेखिका, फिल्मकार और एक कैंसर विजेता के तौर पर जानते हैं। उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और सकारात्मक सोच से लाखों लोगों को प्रेरित किया है। जिंदगी को लेकर अपने इसी सकारात्मक नजरिए को ताहिरा टेड टॉक्स इंडिया के दूसरे सीजन में छोटे परदे पर आकर करोड़ों लोगों के साथ साझा करने वाली हैं।
विज्ञापन
हिंदी सिनेमा के चोटी के सितारे आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा हाल के दिनों में काफी सुर्खियों में रही हैं। इस बार वह अपनी नई पहल ‘ग्लोबल ड्रीम’ के बारे में बात करने के लिए टेड टॉक्स इंडिया के मंच पर पहुंची हैं। ‘ग्लोबल ड्रीम’ का लक्ष्य निरक्षरों को कार्य करने योग्य साक्षर बनाना है। इसकी मदद से कोई भी व्यक्ति हर दिन केवल 10-15 मिनट लगाकर साक्षर बन सकता है। इस कार्यक्रम के तहत ताहिरा महीने में 15 से 20 दिन की कार्यशालाएं आयोजित करती हैं। 13 भारतीय भाषाओं में चल रहे इस प्रयास के जरिए ताहिरा का सपना अगले पांच साल भारत को 100 प्रतिशत साक्षर बनाना है।
विज्ञापन
शाहरुख खान पहले सीजन की ही तरह इस बार टेड टॉक्स इंडिया के मेजबान बने हैं। ताहिरा के साथ इस कार्यक्रम के एपीसोड की शूटिंग के दौरान वह काफी प्रभावित नजर आए।
विज्ञापन