फिर 'मां' बनेंगी तब्बू ! इस बार एक नहीं दो होंगे बेटे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्शन फिल्मों के लिए मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने 1989 में आई फिल्म 'राम लखन' को फिर से बनाने की घोषणा की है। इसकी स्टार कास्ट को लेकर अटकलों का दौर भी शुरू हो गया है। तब्बू इस फिल्म में राखी की भूमिका में दिख सकती हैं।
राखी ने पुरानी फिल्म में अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ की मां का किरदार निभाया था। राखी का किरदार ही तब्बू निभाने जा रही हैं।
कौन बनेंगे तब्बू के राम-लखन!
राखी के किरदार के लिए तब्बू का नाम आने के बाद इस बात को लेकर काफी अचकलें है कि राम और लखन के किरदार में कौन दिखेगा। कई नाम अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ के किरदारों को लिए कई नामों पर रोहित शेट्टी विचार कर रहे हैं।
रोहित शेट्टी लगातार तब्बू से फिल्म के बारे में बातचीत कर रहे है। तब्बू फिल्म 'हैदर' में शाहिद कपूर की मां के रोल में नजर आईं थी और उनके इस किरदार की काफी सराहना भी हुई।