फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tabu gave this fragrant gift to Shraddha Kapoor on the success of Stree 2 said this in praise of the film

Shraddha Kapoor: 'स्त्री 2' की सफलता पर तब्बू ने श्रद्धा को दिया ये महकता तोहफा, फिल्म की तारीफ में कही ये बात

Tue, 22 Oct 2024 02:32 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Tue, 22 Oct 2024 02:32 PM IST
सार

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' को तब्बू ने बहुत प्यार दिया था। 'स्त्री 2' की सफलता के बाद तब्बू ने एक खूबसूरत सा तोहफा दिया था, जिसे पाकर श्रद्धा बहुत ही खुश हो गईं। आइए आपको बताते हैं क्या था वो तोहफा।

विज्ञापन
Tabu gave this fragrant gift to Shraddha Kapoor on the success of Stree 2 said this in praise of the film
श्रद्धा-तब्बू - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस काफी अच्छी कमाई करते हुए सुर्खियां बटोरी हैं। फिल्म की सक्सेस से श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के प्रशंसक बहुत ही खुश और उत्साहित हैं। श्रद्धा कपूर को फिल्म की सक्सेस पर प्रशंसकों और बॉलीवुड सितारों से ढेर सारी शुभकामनाएं मिली हैं। श्रद्धा ने बताया है कि उन्हें सबसे अच्छी शुभकामनाएं और गिफ्ट किसने दिया है।
विज्ञापन

Tabu gave this fragrant gift to Shraddha Kapoor on the success of Stree 2 said this in praise of the film
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor
तब्बू ने श्रद्धा की फिल्म की सराहना
श्रद्धा कपूर ने एनडीटीवी के एक कार्यक्रम में बताया कि स्त्री 2 की सक्सेस के साथ ही उन्हें कई तरह की तारीफें मिलीं। श्रद्धा ने कहा, 'मुझे कई लोगों से फिल्म के लिए तारीफ मिली लेकिन तब्बू मैम से मेरी बहुत ही अच्छी बात हुई। उन्होंने मुझे बहुत ही स्पेशल फील कराया। वो एक ऐसी इंसान हैं, जो आपको बहुत ही गर्व के साथ जीना और अपनी चीजों को आत्मविश्वास के साथ देखना सिखाती हैं'।

Kritika Kamra: काबिले तारीफ है कृतिका कामरा की ये पहल, चंदेरी के स्थानीय कारीगरों के सशक्तीकरण को उठाया कदम 

विज्ञापन
विज्ञापन

Tabu gave this fragrant gift to Shraddha Kapoor on the success of Stree 2 said this in praise of the film
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
तब्बू ने श्रद्धा के लिए भेजा अनोखा गिफ्ट
श्रद्धा कपूर ने बताया कि तब्बू ने श्रद्धा को सबसे अच्छा गिफ्ट दिया है। श्रद्धा ने कहा कि उनकी तब्बू से बहुत अच्छी और बहुत लंबी बात हुई। तब्बू ने इसके बाद उन्हें एक बढ़िया सा तोहफा देकर चौंका दिया। श्रद्धा ने बताया कि तब्बू ने उन्हें एक कस्टम परफ्यूम की बोतल जिस पर स्त्री लिखा हुआ था।

Krishna Raj House: पत्नी के अलावा मां-बेटी को भी बनाया 250 करोड़ के बंगले का हिस्सेदार, लोगों ने उड़ाया मजाक

विज्ञापन

Tabu gave this fragrant gift to Shraddha Kapoor on the success of Stree 2 said this in praise of the film
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
'स्त्री 2' कर रही है बॉक्स ऑफिस पर राज
'स्त्री 2' ने 2018 की हिट फिल्म 'स्त्री' की यह हॉरर-कॉमेडी सीक्वल अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में से एक बन गई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। अमर कौशिक द्वारा निर्देशित इस फिल्म में मूल कलाकारों को फिर से साथ लाया गया। वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर ने बॉलीवुड में कई शानदार फिल्में दी हैं। श्रद्धा ने 'आशिकी 2', 'एक विलेन', 'हाफ गर्लफ्रेंड', 'छिछोरे', 'एबीसीडी 2', 'स्ट्रीट डांसर 3डी' और 'तू झूठी मैं मक्कार' शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed